ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज
1 जून से 18 जून तक इंग्लैंड के तीन अलग-अलग मैदानों “द ओवल”, “एजबेस्टन” और “कार्डिफ” में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का आयोजन किया जा रहा है. यह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण है. इन आठों संस्करणों को मिलाकर इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम है. इस लेख में हम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी संस्करणों को मिलाकर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम एवं उनके रिकॉर्ड का विवरण दे रहे हैं.
1 जून से 18 जून तक इंग्लैंड के तीन अलग-अलग मैदानों “द ओवल”, “एजबेस्टन” और “कार्डिफ” में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का आयोजन किया जा रहा है. यह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण है. इन आठों संस्करणों को मिलाकर इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम है. इस लेख में हम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सभी संस्करणों को मिलाकर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के नाम एवं उनके रिकॉर्ड का विवरण दे रहे हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
1. सौरभ गांगुली (भारत)
Image source: Khelnama
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सौरभ गांगुली का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने 1998 से 2004 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 4 संस्करणों में भाग लिया था और सर्वाधिक 17 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सौरभ गांगुली का प्रदर्शन
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का इतिहास एवं उससे जुड़े रोचक तथ्य
2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

Image source: The Independent
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम दूसरे स्थान पर है. उन्होंने 2002 से 2013 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 5 संस्करणों में भाग लिया था और 15 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में क्रिस गेल का प्रदर्शन

3. इयान मॉर्गन (इंग्लैंड)

Image source: Mirror
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज और वर्तमान कप्तान इयान मॉर्गन का नाम तीसरे स्थान पर है. उन्होंने 2009 से 2017 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 3 संस्करणों में भाग लिया है और 14 छक्के लगाए हैं. चूंकि इयान मॉर्गन 2017 में आयोजित टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, अतः आने वाले समय में इनके रिकॉर्ड में बदलाव होंगे.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में इयान मॉर्गन का प्रदर्शन

4. शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया)

Image source: Cricket Country
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज शेन वाटसन का नाम चौथे स्थान पर है. उन्होंने 2002 से 2013 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 5 संस्करणों में भाग लिया था और 12 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में शेन वाटसन का प्रदर्शन

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017: 1998 से अब तक भारतीय टीम के प्रदर्शन का लेखा जोखा
5. पॉल कोलिंगवुड (इंग्लैंड)

Image source: ESPN Cricinfo
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज पॉल कोलिंगवुड का नाम पांचवे स्थान पर है. उन्होंने 2004 से 2009 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 3 संस्करणों में भाग लिया था और 11 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में पॉल कोलिंगवुड का प्रदर्शन

6. हार्दिक पांड्या (भारत)
Image source:
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में भारत के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम छठे स्थान पर है. उन्होंने 2017 में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के एकमात्र संस्करण में भाग लिया था और 10 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाज
7. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान)
Image source: Cricket Dawn
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में पाकिस्तान के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी का नाम सातवें स्थान पर है. उन्होंने 1998 से 2009 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 6 संस्करणों में भाग लिया था और 10 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में शाहिद आफरीदी का प्रदर्शन
डकवर्थ लुईस नियम क्या है और क्रिकेट में इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है
8. क्रेग मैकमिलन (न्यूजीलैंड)
Image source: ESPN Cricinfo
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज क्रेग मैकमिलन का नाम आठवें स्थान पर है. उन्होंने 1998 से 2004 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 4 संस्करणों में भाग लिया था और 9 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में क्रेग मैकमिलन का प्रदर्शन

9. डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
Image source: Times LIVE
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम नौवें स्थान पर है. उन्होंने 2013 से 2017 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 2 संस्करणों में भाग लिया है और 9 छक्के लगाए हैं.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में डेविड मिलर का प्रदर्शन

10. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

Image source: Batting with Bimal
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने बनाने वालों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑउलराउंडर जैक कैलिस का नाम दसवें स्थान पर है. उन्होंने 1998 से 2009 तक आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के 6 संस्करणों में भाग लिया था और 9 छक्के लगाए है. उन्हें 1998 में आयोजित आईसीसी नॉक आउट टूर्नामेंट में “मैन ऑफ द सीरिज” भी घोषित किया गया था.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में जैक कैलिस का प्रदर्शन

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.