ट्रेडमिल का आश्चर्यजनक इतिहास
ट्रेडमिल व्यायाम करने की एक मशीन है जोकि पोर्टेबल (एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने योग्य) होता है और एक्सरसाइज़ के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है| इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति कहीं भी अपना मोटापा कम कर सकता है| पर सवाल यह उठता है कि क्या इसे सिर्फ एक्सरसाइज़ के लिए इस्तेमाल किया जाता है या और भी कहीं इसका उपयोग होता है|
ट्रेडमिल (Treadmill) व्यायाम करने की एक मशीन है जोकि पोर्टेबल (एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने योग्य) होता है और एक्सरसाइज़ के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है| अधिकांश ट्रेडमिल बिजली से चलते है परन्तु कुछ बिना बिजली से भी चलते हैं| यह जिम और खेल क्लबों में काफी लोकप्रिय हैं और घर मे भी इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है| इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति कहीं भी अपना मोटापा कम कर सकता है| पर सवाल यह उठता है कि क्या इसे सिर्फ एक्सरसाइज़ के लिए इस्तेमाल किया जाता है या और भी कहीं इसका उपयोग होता है|

Source: www.woodway.com
सबसे पहले देखते हैं कि आखिर ट्रैड मिल का नाम कैसे पड़ा?
एक अंग्रेजी सिविल इंजीनियर जिसका नाम सर विलियम क्यूबिट (Sir William Cubitt) था | उन्होंने एक मशीन का निर्माण किया और उसका नाम ट्रेड व्हील (tread-wheel) रखा| इस मशीन में 24 स्पोक्स वाला एक पहिया लगा था| यह मशीन उन्होंने पुराने काम करने के तरीकों को सुधारने के लिए तैयार की थी| कैदियों को पहिया के 24 स्पोक्स पर कदम रखकर चलना होता था बिलकुल वैसे ही जैसे कि आधुनिक स्टेयर मास्टर (StairMaster) चढ़ाई करते हैं और ऐसा करने से पहिया घूमता था और गियर की मदद से अनाज पिसता था और पानी भी पंप किया जाता था |

जानें हाथ मिलाने (Handshake) का इतिहास क्या है|
ऐसा भी माना जाता है कि पहली शताब्दी ईसा पूर्व में ट्रेड मिल को ट्रैड व्हील (tread-wheel)के नाम से बुलाते थे| जिसका उपयोग मेले में मनोरंजन के लिए किया जाता था| क्या आप जानतें है कि कैसे इससे मनोरंजन होता था... अनोखी बात यह है कि इस पर कुत्तों को दौड़ाया जाता था|
आइये अब ट्रेड मिल से जुड़े कुछ अदभुत तथ्यों पर नजर डालते हैं
- सन 1800 मे कुछ इतिहासकारों के अनुसार, ट्रेड मिल को घोड़े की शक्ति मापने के लिए प्रयोग किया जाता था| इस विधि को हॉर्स पॉवर ( Horse Power) कहते थे |
Source: www.americanartifacts.com
- 1900 में पालतू जानवरों से काम लेने के लिए भी इस मशीन का उपयोग किया जाता था |

Source: www.static.wixstatic.com
- यहाँ तक कि कई देशों में ट्रेड मिल का इस्तेमाल कारखानों मे भी किया जाता था |
- क्या आप मेडिकल ट्रेडमिल के बारे में जानतें है ?

Source:www.attendly.com
आधुनिक "मेडिकल ट्रेडमिल" का प्रयोग सर्वप्रथम एक हृदय रोग विशेषज्ञ "डॉ रॉबर्ट ब्रूस" के द्वारा 1952 में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में किया गया था| उन्होंने अपने सह-कार्यकर्ता "वेन क्विंटन" के साथ दिल की विभिन्न बीमारियों पर नजर रखने और रोगों के निदान से संबंधित अनुसंधान के लिए इसका इस्तेमाल किया था।
अपने अनुसंधानों के द्वारा उन्होंने "ब्रूस प्रोटोकॉल", नामक परीक्षण को विकसित किया था| वर्तमान समय में इस परीक्षण का इस्तेमाल हृदय संबंधी रोगों के ईलाज में किया जाता है। "डॉ रॉबर्ट ब्रूस" को "व्यायाम कार्डियोलोजी का पिता" कहा जाता है|
- व्यायाम के लिए ट्रेडमिल
"बिल स्टब" और "डॉ केनेथ कूपर" ने सर्वप्रथम "एरोबिक इंक" नामक कंपनी द्वारा निर्मित "व्यायाम ट्रेडमिल" को खरीदा था| 1960 और 1970 के दशक में घरों एवं जिम में व्यायाम उपकरणों की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई थी|
वर्तमान समय में ट्रेडमिल घरों और जिम दोनों स्थानों पर सबसे लोकप्रिय फिटनेस उपकरण है।