जानें हाथ मिलाने (Handshake) का इतिहास क्या है|

Jan 27, 2017, 10:40 IST

हाथ मिलाने की परंपरा उतनी ही पुरानी है जितना कि प्राचीन ग्रीस का इतिहास| बर्लिन के पेर्गामोंन संग्रहालय (Pergamon Museum in Berlin) में 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व का एक पत्थर रखा हुआ है जिसमे दो सैनिकों को हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है| विभिन्न देशों और समाजों में हाथ मिलाने को लेकर अलग-अलग तरह की प्रथाएं और मान्यताएं हैं|

हाथ मिलाना एक औपचारिक शिष्टाचार है इसके दौरान दो लोग आपस में हाथ मिलाते समय अपने 'मिले हुए हाथों को' थोड़ी देर तक ऊपर-नीचे हिलाते है जिससे उन दोनों लोगों के रिश्तों में गर्मजोशी का पता चलता है| विभिन्न देशों और समाजों में हाथ मिलाने को लेकर अलग-अलग तरह की प्रथाएं और मान्यताएं हैं| परन्तु ज्यादातर समाजों में दाहिने हाथ से ही हाथ मिलाने की परंपरा है, लेकिन कब हाथ मिलाना है कैसे मिलाना है इस बारे में विभिन्न देशों में तरीका अलग-अलग है|

हाथ मिलाने की परंपरा का इतिहास (History of Handshake)

हाथ मिलाने की परंपरा उतनी ही पुरानी है जितना कि प्राचीन ग्रीस का इतिहास| बर्लिन के पेर्गामोंन संग्रहालय (Pergamon Museum in Berlin) में 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व का एक पत्थर रखा हुआ है जिसमे दो सैनिकों को हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है| इसी प्रकार एथेंस के एक्रोपोलिस संग्रहालय में एक स्तंभ में  हेरा (ज़ीउस की पत्नी और बहन) और एथेना (ज्ञान, साहस और प्रेरणा की देवी) को हाथ मिलाते दिखाया गया है| यह चित्र इस बात को बताता है कि ये दोनों ही बराबरी के सम्मान के हक़दार हैं और वे दोनों ही एक दूसरे की उपस्थिति में सहज महसूस करते हैं |  इस समय के कुछ विद्वानों की मान्यता है कि हाथ मिलाने की परंपरा का उदय ‘शांति के प्रदर्शन’ के तौर पर हुआ है जिसमे यह दिखाया जाता है कि दोनों पार्टियों में से किसी के पास भी हथियार नही हैं इसलिये दोनों पक्ष शांति करना चाहते हैं यही कारण है कि वे दोनों हाथ मिलाते हैं |

hand shake histor

image source:Alison Morton Roma Nova

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम): इतिहास और कार्यप्रणाली

हाथ किन सामान्य गतिविधियों में मिलाया जाता है

हाथ मिलाना आमतौर पर बैठकों, ग्रीटिंग, बिदाई, बधाई पेशकश, आभार व्यक्त करने या एक समझौते को पूरा करने पर किया जाता है। खेल या अन्य प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में यह काम अच्छी खेल भावना को दिखाने के लिए किया जाता है|

hand shake by players

image source:Getty Images

हाथ मिलाने का उद्देश्य विश्वास, सम्मान, संतुलन, और समानता प्रदर्शित करना होता है। यदि दो दलों या समूहों के बीच कोई समझौता होना है तो वह समझौता तब तक पूरा नही माना जाता है जब तक कि समझौता करने वाले दोनों पक्षों या अधिकारियों के हाथ एक दूसरे से अलग-अलग हैं|अगर स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या या स्थानीय रिवाज लागू न हो तो आमतौर पर खुले हाथों से ही हाथ मिलाया जाता है| हालांकि कभी-कभी यह तत्कालीन स्थिति पर भी निर्भर करता है कि कब और किस तरह हाथ मिलाना है।

हाथ मिलाने को लेकर विभिन्न देशों में इस तरह की प्रथाएं हैं:

हाथ मिलाना एक औपचारिक शिष्टाचार है इसके दौरान दो लोग आपस में हाथ मिलाते समय अपने 'मिले हुए हाथों को' थोड़ी देर तक ऊपर-नीचे हिलाते है जिससे उन दोनों लोगों के रिश्तों में गर्मजोशी का पता चलता है| विभिन्न देशों और समाजों में हाथ मिलाने को लेकर अलग-अलग तरह की प्रथाएं और मान्यताएं हैं| परन्तु ज्यादातर समाजों में दाहिने हाथ से ही हाथ मिलाने की परंपरा है, लेकिन कब हाथ मिलाना है कैसे मिलाना है इस बारे में विभिन्न देशों में तरीका अलग-अलग है|

a. स्विट्जरलैंड में पुरुषों से पहले महिलाओं से हाथ मिलाया जाता है|
b. ऑस्ट्रियाई लोग मिलने पर अक्सर हाथ मिलाते हैं इसमें बच्चों से हाथ मिलाना भी शामिल होता है|
c.
रूस में महिला और पुरुष एक दूसरे से कम ही हाथ मिलाते हैं; क्योंकि वहां पर पुरुषों का महिलाओं से हाथ मिलाना असभ्य माना जाता है इसलिए पुरुष महिलाओं का हाथ चूमकर अभिवादन करते हैं| लेकिन व्यापार समझौतों के समय हाथ चूमना ठीक नही माना जाता है|
d. तुर्की या अरबी बोलने वाले मध्य पूर्व के कुछ देशों में हाथ उतनी मजबूती/दृढ़ता के साथ नही मिलाया जाता है जितना कि पश्चिमी देशों में| लेकिन यहाँ बहुत सख्ती से हाथ मिलाना भी असभ्य माना जाता है| इस्लामिक देशों में महिला और पुरुषों के बीच हाथ सामान्यतः नही मिलाया जाता है|
e. चीन में लोग ढीला हैण्डशेक करते है लेकिन यहाँ पर लोग हाथ मिलाने के बाद कुछ समय तक एक दूसरे का हाथ पकड़कर रखते हैं|

loose hand shake

image source:googleimages

f. मोरक्को में लोग हाथ मिलाने के बाद दोनों गालों पर किस करना पसंद करते हैं हालांकि यह प्रथा सिर्फ "एक समान लिंग" (same gender) के लिए लागू होती है|
g. जापान में लोग पहले खुद हाथ मिलाने की ‘पहल’ करना पसंद करते हैं | यहाँ पर लोग ढीला हैण्डशेक करना पसंद करते है|

handshake in japan

image source:U.S. - Wall Street Journal

h. भारत और उसके पडोसी देशों में लोग सम्मानपूर्ण नमस्ते करना पसंद करते हैं| कुछ जगहों पर सम्मानपूर्वक थोडा झुककर नमस्ते कहना पसंद किया जाता है| लेकिन औपचारिक मुलाकातों या बिज़नेस समझौतों के समय हाथ मिलाना पसंद किया जाता है|

namaste in india

image source:Indian Mirror

i. दक्षिण कोरिया में बुजुर्ग व्यक्ति हाथ मिलाने की पहल शुरू करते हैं | यहाँ पर लोग नर्म या ढीला हाथ मिलाना पसंद करते हैं|  यहाँ पर हाथ मिलाते समय बाएं हाथ से दाहिने हाथ को पकड़ना सम्मान का प्रतीक माना जाता है|

handshake in korea

image source:South Korea

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News