Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026: इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन की तिथि बढ़ी, यहां से करें Apply

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026: इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमला, केरल में जून 2027 कोर्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती हेतु  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

Jul 25, 2026, 13:47 IST
Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026
Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026

 Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026: इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमला, केरल में जून 2027 कोर्स के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती हेतु  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। पदों के लिए इच्छुक अविवाहित उम्मीदवार 03 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग ब्रांच में एसएससी ऑफिसर के कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें  एग्जीक्यूटिव, पायलट, नवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एजुकेशन और टेक्निकल पद शामिल है। 

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

 इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिनांक 23 जून 2026 को जारी किया गया था, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है। उन्हें समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन लिंक  

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में परीक्षा की तिथि, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। भारतीय नौसेना एसएससी ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी। चयन शॉर्टलिस्टिंग के बाद एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल के आधार पर होगा।  

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम  
इंडियन नेवी 
पद का नाम 
एसएससी ऑफिसर
रिक्त पदों की संख्या  
275
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
25 जून 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
03 अगस्त 2026
आवेदन मोड  
ऑनलाइन 
चयन प्रक्रिया  
  • शॉर्टलिस्टिंग 
  • एसएसबी इंटरव्यू 
  •  मेडिकल 
ऑफिशियल वेबसाइट 
joinindiannavy.gov.in 

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 Details

भारतीय नौसेना ने अलग-अलग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के कुल 275 रिक्त पदों की घोषणा की है। बाकी डिटेल्स आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

ब्रांच/कैडर
रिक्त पदों की संख्या 
एग्जीक्यूटिव ब्रांच/हाइड्रो कैडर 
90
पायलट 
25
नवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर (ऑब्जर्वर) 
18
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) 
15
लॉजिस्टिक
10
नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरट कैडर (NAIC)
14
एजुकेशन
13
इंजीनियरिंग ब्रांच - जनरल सर्विस (GS)
24
सबमरीन टेक इंजीनियरिंग  
8
इलेक्ट्रिकल ब्रांच - जनरल सर्विस (जीएस) 
32
सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल
8
नेवल कंस्ट्रक्टर 
18

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates