Does Qualifying JEE Main Guarantee an IIT or NIT Seat? इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के मन में हर साल एग्जाम के नजदीक आते ही एक बड़ा सवाल जरूर आता है - ‘क्या JEE Main एग्जाम क्वालिफाई करने भर से IIT या NIT में सीट की गारंटी मिल जाती है?’
अक्सर छात्रों और पेरेंट्स के बीच यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी रहती है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की जेईई मेन एग्जाम पास करने या इसका न्यूनतम कटऑफ पार करने के बाद देश के किसी भी प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) या एनआईटी (NIT) में एडमिशन पक्का हो जाता है। लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग है। आइए इस लेख के माध्यम से डिटेल्स से समझते हैं कि जेईई मेन क्वालिफाई करने और कॉलेज में सीट मिलने का पूरा गणित क्या है।
JEE Main 2027: मुख्य अवलोकन तालिका
जेईई मेन क्वालिफाइंग कटऑफ, एनआईटी एडमिशन और आईआईटी एलजिबिटी से जुड़ी मुख्य डिटेल्स के बारे में यहां से जानें।
Related Stories
|
मानदंड
|
जेईई मेन क्वालिफाइंग कटऑफ
|
एनआईटी/आईआईआईटी प्रवेश (NIT/IIIT Admission)
|
आईआईटी एडमिशन
(IIT Admission)
|
|
इसका अर्थ क्या है?
|
जेईई एडवांस्ड एग्जाम में बैठने की पात्रता
|
एनआईटी, आईआईआईटी या जीएफटीआई में एंट्रेस प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर
|
केवल जेईई एडवांस्ड एग्जाम देने की अनुमति
|
|
क्या इससे सीट पक्की होती है?
|
नहीं (यह केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है)
|
नहीं (इसके लिए उच्च रैंक और क्लोजिंग रैंक के दायरे में आना जरूरी है)
|
नहीं (आईआईटी के लिए जेईई एडवांस्ड पास करना अनिवार्य है)
|
|
सेलेक्शन का आधार
|
निर्धारित परसेंटाइल स्कोर
|
ऑल इंडिया रैंक (AIR) और जोसा काउंसलिंग
|
जेईई एडवांस्ड रैंक और 12वीं के अंक
|
क्या केवल एग्जाम पास करने से मिल जाता है IIT में एडमिशन?
सबसे पहली और स्पष्ट बात यह है कि आप केवल जेईई मेन के जरिए कभी भी किसी भी आईआईटी (IIT) में एडमिशन नहीं पा सकते हैं।
- स्क्रीनिंग एग्जाम है जेईई मेन: जेईई मेन वास्तव में देश के टॉप 2.5 लाख मेधावी छात्रों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक प्रवेश द्वार या स्क्रीनिंग एग्जाम है, ताकि वे अगले राउंड यानी जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के एग्जाम में बैठ सकें।
- आईआईटी की राह: यदि आपका सपना आईआईटी से बीटेक करने का है, तो आपको पहले जेईई मेन पास करके टॉप 2.5 लाख में जगह बनानी होगी, फिर जेईई एडवांस्ड की एग्जाम देनी होगी और उसमें बेहतरीन ऑल इंडिया रैंक हासिल करके जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के जरिए सीट पक्की करनी होगी। केवल जेईई मेन पास करने से आईआईटी का दरवाजा नहीं खुलता।
क्या NIT या IIIT में मिल जाती है सीट?
यह सच है कि एनआईटी (NITs), आईआईआईटी (IIITs) और जीएफटीआई (GFTIs) में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड की जरूरत नहीं होती और एडमिशन सीधे जेईई मेन की रैंक के आधार पर मिलता है। लेकिन यहां भी यह समझना जरूरी है कि केवल न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर लेने मात्र से किसी एनआईटी में सीट की गारंटी नहीं मिल जाती।
-
क्वालिफाइंग कटऑफ बनाम एडमिशन कटऑफ: NTA द्वारा जारी किया जाने वाला शुरुआती कटऑफ केवल यह तय करता है कि आप एग्जाम में 'पास' हैं या जेईई एडवांस्ड के लिए एलिजिबल हैं। वहीं दूसरी ओर, एनआईटी में एडमिशन पाने के लिए आपको संबंधित संस्थान और विशेष शाखा जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की क्लोजिंग रैंक (Closing Rank) के दायरे में आना पड़ता है।
-
रैंक का खेल: उदाहरण के लिए, यदि जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल लगभग 93-94 के आसपास रहता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि इतने पर कोई भी एनआईटी मिल जाएगा। टॉप एनआईटी में मनपसंद ब्रांच पाने के लिए छात्रों को बेहद उच्च परसेंटाइल जैसे 98 से 99.9 परसेंटाइल या टॉप रैंक की आवश्यकता होती है।
यहां भी पढ़े: NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Result जारी, mcc.nic.in से डाउनलोड करें PDF
