MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए आवेदन शुरू, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

MPESB Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है। संबंधित भर्ती के तहत कुल 200 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Aug 5, 2026, 13:46 IST
MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए आवेदन शुरू
MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए आवेदन शुरू

MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से पटवारी की वैकेंसी निकाली गई है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य एमपी पटवारी के कुल 200 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन के साथ - साथ उम्मीदवारों को 23 अगस्त तक फॉर्म में करेक्शन का भी समय दिया गया है। 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या लेख में दिए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

MPESB Patwari Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से महत्वपूर्ण डिटेल्स नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं। जिसमें आवेदन तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। भर्ती से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 

एमपी पटवारी भर्ती 2026 

MP Patwari Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

एमपी ग्रुप 2 सबग्रुप 4 पटवारी भर्ती 2026 से जुड़ी आवेदन तिथि, अंतिम तिथि, फॉर्म में करेक्शन सहित डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
भर्ती का नाम
Group-2 Subgroup-4 Patwari Recruitment 2026
पद का नाम
पटवारी
पदों की संख्या 
200
आवेदन प्रारंभ
04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
18 अगस्त 2026
परीक्षा 
22 सितंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएशन, CPCT (समकक्ष योग्यता)
आयु सीमा
18 से 45 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
आवेदन शुल्क 
जनरल - 500 रुपये
SC/ST/OBC/EWS/PwD - 250 रुपये
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://esb.mp.gov.in/

MP Patwari Eligibility: पात्रता मानदंड 

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक एवं पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पटवारी के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता निम्नलिखित है:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

  • उम्मीदवारों के पास CPCT (Computer Proficiency Certification Test) प्रमाणपत्र आवश्यक होना चाहिए। यदि आवेदन के समय CPCT उपलब्ध नहीं है, तो नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष के भीतर इसे उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

  • आयु सीमा-

    संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार की न्युनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। 

    MP Patwari Application Form 2026: आवेदन लिंक 

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 अगस्त से शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में यदि किसी भी प्रकार की गलती होती है, तो 23 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं। 

    यहां क्लिक करें - एमपी पटवारी आवेदन लिंक 

    MP Patwari PWD Guideline 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश  

    आवेदन करने वाले दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांग प्रमाण पत्र होना चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के समय यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। 

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates