NICL Assistant Vacancy 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने अलग-अलग राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 18 जुलाई 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट www.nationalinsurance.nic.co.in पर शुरू हो चुके हैं।
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र रजिस्ट्रेशन पीरियड के दौरान भर सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता, स्टेट-वाइज वैकेंसी, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन फीस सहित अन्य जानकारी को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
NICL Assistant Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
एनआईसीएल में असिस्टेंट के पदों के सलेक्शन में कई अलग-अलग स्टेज शामिल है। पहले स्टेज में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे स्टेज में मुख्य परीक्षा और तीसरे स्टेज में भाषा का टेस्ट लिया जाएगा। इन तीनों स्टेज को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को असिस्टेंट (क्लास-III) के पद पर सलेक्ट किया जाएगा और देश के अलग-अलग सरकारी ऑफिस में पोस्टेड किया जाएगा। इसमें 36,290 रुपये प्रतिमाह इन हैंड सैलरी के साथ भत्ते भी दिए जाएंगे। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए पदों के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
एनआईसीएल असिस्टेंट पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
NICL Assistant Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो प्रारंभिक परीक्षा में तीन विषय होते हैं और मुख्य परीक्षा में कुल पांच विषय होते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होते है और पेपर में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों में होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
|
|
पद का नाम
|
असिस्टेंट
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
500
|
|
नोटिफिकेशन
|
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
18 जुलाई 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
07 अगस्त 2026
|
|
चयन प्रक्रिया
|
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा टेस्ट
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
nationalinsurance.nic.co.in
|
NICL Assistant Vacancy 2026 Eligibility Criteria
एनआईसीएल में असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा अपने राज्य/यूटी की रीज़नल भाषा के बारे में नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस 850 रुपये हैं।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
NICL Assistant Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 500 असिस्टेंट पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनआईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
NICL Assistant Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
