RRB JE Notification 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर के 4000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

RRB JE Notification 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पे लेवल-6 में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों की 4,098 रिक्तियों के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। बाकी जानकारी आप नीचे लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

Jul 21, 2026, 14:30 IST
RRB JE Notification 2026
RRB JE Notification 2026

RRB JE Notification 2026:  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेल मंत्रालय के तहत आज यानी 21 जुलाई 2026 को एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। शॉर्ट नोटिस में विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत इस साल जूनियर इंजीनियर के 4000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। नोटिस में रजिस्ट्रेशन की डेट, आयु सीमा और वेतनमान के बारे में जानकारी दी गई है। जो उम्मीदवार आआरबी जेई परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास यह सुनहरा मौका है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है।   

RRB JE Notification 2026 Last Date - हाइलाइट्स 

आरआरबी जेई भर्ती 2026 के लिए सांकेतिक नोटिस रोजगार समाचार पत्र में जारी कर दिया गया है। जेई पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,400 के शुरुआती मूल वेतन के साथ पे लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा। बाकी डिटेल्स आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम  
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)  
पद का नाम  
जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पद 
रिक्त पदों की संख्या  
4098
एप्लीकेशन मोड
ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि  
14 अगस्त 2026  
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
13 सितंबर 2026
चयन के चरण
सीबीटी-1, सीबीटी-2 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  और मेडिकल 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrbapply.gov.in 

RRB JE Notification 2026 PDF Download Link

आरआरबी जूनियर इंजीनियर शॉर्ट नोटिस के अनुसार, भर्तियां रेलवे के अलग-अलग ज़ोन में  जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) आदि पदों पर की जाएंगाी। इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें कैटेगरी-वाइज वैकेंसी, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी होगी। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए शॉर्ट नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी जेई भर्ती 2026 शॉर्ट नोटिस PDF डाउनलोड लिंक  

RRB JE Notification 2026 Expected Date Eligibility Criteria 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 33 वर्ष है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

RRB JE Notification 2026 Apply Online कैसे करें? 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर के 4000 से अधिक पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या रीज़नल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए CEN 04/2026 - Apply Online लिंक पर क्लिक करें। 

  • Create an Account पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल डिटेल भरें। 

  • अब एप्लिकेशन फॉर्म भरें। 

  • पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। 

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। 

  • Submit बटन पर क्लिक करें। 

  • जमा किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates