UP FSL Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज यानी 27 जुलाई 2026 से यूपी फॉरेंसिक साइंस लैब पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में साइंटिफिक असिस्टेंट व लेबोरेटरी असिस्टेंट पदों के कुल 208 रिक्त पदों को भरा जाना है। यूपी टीईटी 2025 प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले और अपनी ग्रेजुएशन बायोलॉजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री व कंप्यूटर साइंस में पूरी करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी फॉरेंसिक साइंस लैब में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2026 है। लास्ट डेट के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। नोटिफिकेशन 25 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।
Uttar Pradesh Forensic Science Laboratory Recruitment 2026 Apply Link
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लैब में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर शुरु होंगे। एप्लीकेशन विंडों दिनांक 27 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 के बीच खुली रहेगी। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
यूपीएसएसएससी फॉरेंसिक साइंस लैब ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक
|
UPSSSC FSL Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या-15/परीक्षा/2026 फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी मुख्य परीक्षा (प्रारंभिक/स्क्रीनिंग टेस्ट-2025)/16 के तहत वैज्ञानिक सहायक और प्रयोगशाला सहायक के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जरूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
|
|
पद का नाम
|
साइंटिफिक असिस्टेंट व लेबोरेटरी असिस्टेंट पद
|
|
विज्ञापन संख्या
|
15-Exam 2026
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
208
|
|
नोटिफिकेशन
|
|
|
आवेदन मोड
|
ऑनलाइन
|
|
ऑनलाइन आवेदन की तिथि
|
27 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक
|
|
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि
|
24 अगस्त 2026
|
|
चयन के चरण
|
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
upsssc.gov.in
|
UP FSL Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी फॉरेंसिक साइंस लैब में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
UP FSL Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
आवेदन फीस भरें।
आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
