संयुक्त राष्ट्र दिवस विश्व प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को लोगों को संयुक्त राष्ट्र संस्थान के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र दिवस संयुक्त राष्ट्र सप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 20 से 26 अक्टूबर के मध्य मनाया जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए शांति स्थापना सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व संस्था के प्रयासों की सराहना की और इनमें भारत के योगदान पर गर्व जताया. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “हम विश्व शांति को प्रोत्साहित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों और विश्व निकाय के निर्देशन में चल रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हैं. उन्होंने लिखा है, हमारी दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लक्ष्य से चलाई जा रही संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न गतिविधियों को दृढ़ समर्थन देने और उनमें सक्रिय भागीदारी को लेकर भारत गौरवान्वित है.”
संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी. वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र की आम महासभा में यह घोषित किया गया कि 24 अक्टूबर को जो कि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की वर्षगांठ होती है, उस दिन हम संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में तथा लोगों के समर्थन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से मनाएंगे.
इसी उपलक्ष्य में इस दिन का आयोजन किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र किसी भी प्रकार की आपदाओं चाहे वह प्राकृतिक या युद्ध की वजह से उत्पन्न हुई हो, हर आपदा के समय ये सहायता गतिविधियों में भाग लेते हैं.
संस्था उन स्थानों पर जहाँ चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी, भोजन, और विश्राम हेतु स्थान हेतु सक्रिय रहती है. भारत, संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई विभिन्न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्त राष्ट्र को उसके प्रयासों में हर सम्भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है.
अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया गया
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना
• द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया.
• इसका उद्देश्य भविष्य मे द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभरने देना था.
• संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे.
• वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे 193 देश है.
• विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इस संस्था की संरचना में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में शामिल है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation