केरल भारत के दक्षिणी भाग में स्थित एक राज्य है, जिसका गठन त्रावनकोर-कोचीन व मालाबार राज्य को शामिल कर 1 नवम्बर, 1956 को किया गया था | केरल के तटीय भाग को ‘मालाबार तट’ के नाम से जाना जाता है, जिसमें अनेक ‘कयाल’ (लैगून) पाई जाती हैं | यह राज्य कर्नाटक व तमिलनाडु राज्य और अरब सागर से घिरा हुआ है, और इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है | यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 13वाँ सबसे बड़ा राज्य है | साक्षरता प्रतिशत, लिंगानुपात, नगरीकरण, पर्यटन आदि की दृष्टि केरल भारत के शीर्ष राज्यों में शामिल है | केरल राज्य को प्राकृतिक सौंदर्य, भव्य मंदिरों और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के ‘ईश्वर का अपना घर’ ( God’s own Country) कहा जाता है |

केरल : एक नजर में
| 1. क्षेत्रफल | 38,863 वर्ग किमी. |
| 2. राज्य के रूप में गठन | 1 नवम्बर, 1956 |
| 3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 3.33 करोड़ |
| 4. प्रमुख भाषाएँ | मलयालम |
| 5. पड़ोसी राज्य | कर्नाटक, तमिलनाडु |
| 6. राजधानी | तिरुवनंतपुरम |
| 7. संसद सदस्य | लोकसभा-20 ,राज्य सभा-9 |
| 8. विधानमंडल | एकसदनीय (140 सीटें) |
| 9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | तिरुवनंतपुरम, कालीकट, कोचीन, |
| 10. प्रमुख शहर | तिरुवनंतपुरम, कोचीन, एर्णाकुलम,कन्नूर, कोझीकोड,कोल्लम, मलापुरम, कोवलम |
| 11. त्यौहार | ओणम, विशु,रमजान, क्रिसमस, अलुवा शिवरात्रि |
| 12. अर्थव्यवस्था | 77.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर| कृषि व पर्यटन यहाँ की अर्थव्यवस्था का आधार है| यहाँ वाणिज्यिक फसलों जैसे- रबड़, केला, नारियल,कोकोआ, कपास, गन्ना,चाय आदि को खाद्यान्न फसलों से अधिक महत्व दिया जाता है, इसी कारण यह राज्य खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है | |
| 13. साक्षरता | 93.91 % (भारत में सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य) |
| 14. जिले | 14 |
| 15. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 1084 महिलाएं प्रति हजार पुरुष (भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य) |
| 16. प्रमुख नृत्य | कथकली, मोहिनीअट्टम, थेय्यम, थुल्लल, मार्गमकल्ली, ओप्पना |
| 17. प्रमुख नदियाँ | कावेरी, पेरियार,पेन्नार,पम्बा, मणिमाला ,पोन्नानी |
| 18. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | सेंट फ्रांसिस चर्च (कोचीन), पदमनाभस्वामी मंदिर (त्रिवेंद्रम)अयप्पा मंदिर (सबरीमाला)मेठाला मस्जिद ,वेंबनाद झील, अष्टमुदी झील |
| 19. जनघनत्व | 859 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
| 20. प्रमुख खनिज | रूटाइल, मोनाजाईट, चूनापत्थर, केओलिन, क्वार्ट्ज, चीका |
| 21. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (54.73%) इस्लाम (26.56%) |
| 22. पुलिन | कोवलम,वरकला, विझिंजाम, शंकुमुखम, पय्यम्बलम |
Image courtesy: palakaltourskerala.com
Comments
All Comments (0)
Join the conversation