Gandhi Jayanti 2021: गांधी जी के बारे में 10 रोचक तथ्य

Oct 2, 2021, 04:13 IST

Gandhi Jayanti 2021: महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869, पोरबंदर गुजरात में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पितामह तथा विदेशों  में भी लोगों के अध्ययन का विषय हैं। आइये इस लेख के माध्यम से गांधी जी के बारे में 10 तथ्यों को अध्ययन करते है।     

Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi

Gandhi Jayanti 2021: मोहनदास करमचंद गांधी या महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। यह वर्ष गांधी जी की 152वीं जयंती को चिह्नित करेगा। यह भारत में राज्यों और क्षेत्रों में मनाया जाता है और आधिकारिक तौर पर घोषित राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है।

महात्मा गांधी जी को भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। देश को स्वतंत्रता दिलवाने में महात्मा गांधी की विशेष भूमिका रही है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी जी ने स्वतंत्रता के लिए हमेशा सत्य और अहिंसा का मार्ग चुना और कई आंदोलन किए। 30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसलिए हर वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस (Martyr's Day) मनाया जाता है।

महात्मा गांधी के बारे में 10 रोचक तथ्य 

1. गांधी जी की मातृ-भाषा गुजराती थी।

2. गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से पढ़ाई की थी।

3. गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप मे विश्वभर में मनाया जाता है।

गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है और इसका क्या महत्व है?

4. वह अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे उनके दो भाई और एक बहन थी।

5. गांधी जी के पिता धार्मिक रूप से हिंदू तथा जाति से मोध बनिया थे।

6. माधव देसाई, गांधी जी के निजी सचिव थे।

7. गांधी जी की हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी।

8. गांधी जी और प्रसिध्द लेखक लियो टोलस्टोय के बीच लगातार पत्र व्यवहार होता था।

9. गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दोरान , जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी, टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी।  

10.  1930 में, उन्होंने दांडी साल्ट मार्च का नेतृत्व किया और 1942 में, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन चलाया।

महात्मा गांधी के जीवन का सार गांधी जयंती पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के 7 महानायक जिन्होंने आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई गांधी जयंती क्यों मनाई जाती है और इसका क्या महत्व है?

 

 

 

 

 

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News