भारतीय भूगोल (सामान्य व भौतिक भूगोल) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (सेट-2)

भारतीय भूगोल पर तैयार की गयी प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य भौतिक व सामान्य भूगोल से सम्बंधित परिक्षोपयोगी तथ्यात्मक व संकल्पनात्मक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें भौतिक व सामान्य भूगोल  की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।

Oct 10, 2018, 17:46 IST
GK Quiz on Indian Geography: General Geography and Physical Features Set 2
GK Quiz on Indian Geography: General Geography and Physical Features Set 2

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं।

1. निम्न में से कौन सी अक्षांशीय रेखा भारत को दो भागों में बांटती है ?  

A. भूमध्य रेखा

B. कर्क रेखा

C. मकर रेखा

D. आर्कटिक वृत्त

Ans: B

2. लक्षद्वीप द्वीपसमूह निम्न में से किस महासागर में स्थित है ?

A. अरब सागर

B. बंगाल की खाड़ी

C. हिन्द महासागर

D. अटलांटिक महासागर

Ans: A

3. हिमालय के किस भाग में करेवा पाए जाते हैं ?

A. उत्तर-पूर्वी हिमालय

B. नेपाल हिमालय

C. पंजाब हिमालय

D. कश्मीर हिमालय

Ans: D

4. लोकटक झील किस राज्य में स्थित है ?

A. केरल;

B. उत्तराखंड

C. मणिपुर

D. राजस्थान

Ans: C

5. निम्न में से कौन अंडमान द्वीपसमूह को निकोबार द्वीपसमूह से अलग करता है ?

A. 11° चैनल

B. मन्नार की खाड़ी

C. 10° चैनल

D. अंडमान सागर

Ans: C

भारतीय भौतिक भूगोल पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. निम्न में से किस पर्वत श्रेणी में ‘दोदाबेट्टा’ चोटी स्थित है ?

A. नीलगिरी श्रेणी

B. अन्नामलाई श्रेणी

C. कार्डमम श्रेणी

D. नल्लामला श्रेणी

Ans: A

7. निम्न में से किस नदी को ‘बंगाल के शोक’ के रूप में जाना जाता है ?

A. गंडक

B. कोसी

C. सोन

D. दामोदर

Ans: B

8. भारत में सबसे बड़ी नदी-द्रोणी निम्न में से किस नदी की है ?

A. सिंधु

B. गंगा

C. ब्रह्मपुत्र

D. कृष्णा

Ans: B

9. निम्न में से किस नदी को ‘पंचनद’ में शामिल नहीं किया जाता है ?

A. रावी

B. सिंधु

C. चेनाब

D. झेलम

Ans: B

10. निम्न में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News