भूगोल विभिन्न स्थानों, लोगों एवं उनके वातावरण के बीच के संबंध का अध्ययन है। इस शब्द का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति इरोटोथिनेस (276-194 ईसा पूर्व) थे।
1. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. पूर्ण स्थान: धरातल पर का वह स्थान जिसका निर्धारण अक्षांस व देशान्तर निर्देशांक द्वारा निर्धारित होता हो।
B. जलवृत: भूमिगत जलकूप जहाँ जलयुक्त शैल परत से जल रिसकर जमा होता जलवृत कहलाता है।
C. द्वीप समूह: एक समान विशेषता वाले द्वीपों का समूह जो माला के रूप में आबद्ध हो उसे द्वीप समूह कहते हैं
D. प्रवाल वलय: प्रवालों से निर्मित वह भित्ति जो घोड़े के नाल के समान या मुद्रिका के जैसी हो जिसका विकास किसी पिंड के चारो ओर होता है तथा अंदर लैगून पाया जाता है।
Ans: D
2. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
A. जीवमंडल: पादप व जीव जहाँ एक साथ निवास करते है और पारस्परिक क्रियाकलाप सम्पादित करते है।
B. मानचित्र कला: मानचित्र निर्माण की वह कला या विज्ञान जिसमें सटीक रूप से चीजों का प्रदर्शन किया जाता है।
C. मानारेख: मानचित्र का चित्रात्मक निरूपण जिसमें वर्तमान आकड़ों का उपयोग किया हो। सामान्य मानारेख में विश्व के देश, उनके आकर व जनसंख्या वितरण दर्शाया जाता है।
D. उपरोक्त में से सभी
Ans: D
3. सुमेलित करें (सेट I and सेट II)
सेट I
a. महाद्वीपीय प्रवाह
b. महाद्वीपीय मग्नतट
c. रूपरेखा मानचित्र
d. संस्कृति
सेट II
1. सिद्धांत के अनुसार महाद्वीपों का वर्तमान स्थिति विशाल भूखंडों के प्रवाह के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है।
2. महाद्वीपों के किनारे का वह भाग जिस पर सागर का अतिक्रमण हुआ हो।सागरीय जल के पीछे हटने पर ये दृष्टिगोचर हो जाते है।
3. ऐसा मानचित्र जो एक पंक्ति के बराबर ऊंचाई को दर्शाता है
4. एक समाज के भीतर प्रसार प्रणाली, व्यवहार, भाषा, सामाजिक संबंध, संस्थाएं और भौतिक वस्तुओं।
Code:
a b c d
A. 4 3 2 1
B. 4 1 3 2
C. 1 2 3 4
D. 1 4 3 2
Ans: C
भारतीय भूगोल (सामान्य व भौतिक भूगोल) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
4. निम्नलिखित कथन/ कथनों में से कौन सा प्रायद्वीप से संबंधित है?
A. इसका निर्माण प्राकृतिक रूप से किसी स्थलसंधि के टूटने से,निमज्जन से,सागरतल के उत्थान या अपरदन क्रियाओ के द्वारा होता है।
B. यह एक संकीर्ण नौगम्य भाग होता है जो बड़े सागरों को जोड़ने का काम करता है।
C. सामान्यतः यह चैनल के रूप में भी इंगित होता है जो दो बड़े भूखंड के बीच नौ परिवहन होता है। लेकिन छिछला, संकीर्ण व कई स्थानों पर छोटे-छोटे द्वीप स्थित होने के कारण बड़े पैमाने पर नौ परिवहन उन जलसंधियों में नहीं हो पता है।
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans: D
5. जलसन्धि और स्थलसंधि में अंतर क्या है?
A. जलसन्धि का निर्माण प्राकृतिक रूप से किसी स्थलसंधि के टूटने से,निमज्जन से,सागरतल के उत्थान या अपरदन क्रियाओ के द्वारा होता है। यह एक संकीर्ण नौगम्य भाग होता है जो बड़े सागरों को जोड़ने का काम करता है। जबकि स्थलसंधि दो विशाल भूखंड को जोड़ने वाला संकीर्ण स्थल मार्ग जो दो सागरों को अलग करता है।
B. जलसन्धि सागर का एक हिस्सा है जो जमीन को प्रवेश करती है। खाड़ी के आकार, आकृति और गहराई में काफी भिन्नता होती है, जबकि स्थलसंधि एक उच्च बिंदु है जो एक नदी, झील या समुद्र में फैली हुई है।
C. A और B दोनों
D. इनमे से कोई नहीं
Ans: A
6. निम्नलिखित में से कौन प्रवाल वलय की सही परिभाषा है?
A. एक समान विशेषता वाले द्वीपों का समूह जो माला के रूप में आबद्ध हो उसे द्वीप समूह कहते हैं।
B. प्रवालों से निर्मित वह भित्ति जो घोड़े के नाल के समान या मुद्रिका के जैसी हो जिसका विकास किसी पिंड के चारो ओर होता है तथा अंदर लैगून पाया जाता है।
C. भूमिगत जलकूप जहाँ जलयुक्त शैल परत से जल रिसकर जमा होता है।
D. भूगोल में उच्चावच का अभिप्राय है धरातल पर की उच्चतम व निम्नतम आकृति वाले क्षेत्र। जैसे:-पर्वत,पहाड़,पठार, मैदान व घाटी।
Ans: B
भारतीय भूगोल (सामान्य व भौतिक भूगोल) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
7. सुमेलित करें (सेट I and सेट II)
सेट I
a. जेटस्ट्रीम
b. खाड़ी / खलीज
c. अक्षांश
d. सामान्य भाषा
सेट II
1. क्षोभसीमा में तेज गति से चलने वाली वायु जिसकी दिशा पश्चिम से पूर्व होती है जेटस्ट्रीम कहलाता है।
2. विविध भाषा की आपसी बोल-चाल की मिश्रीत भाषा या आपस में एक दूसरे को समझने की प्रणाली।
3. विषुवत रेखा को आधार मानकर खिंची गई कोणात्मक रेखा जो शून्य डिग्री के सामानांतर होता है।जिसमे दोनों ध्रुब का मान 90 डिग्री होता है।
4. छोटा व छिछला जलराशि क्षेत्र जो प्रवाल व द्वीप के बीच स्थित होता है या वह छोटा जलक्षेत्र जो चरों ओर एटॉल से घिरा हो।
Code:
a b c d
A. 4 3 2 1
B. 4 1 3 2
C. 1 2 3 4
D. 1 4 3 2
Ans: D
8. प्लेट विवर्तनीकी के संदर्भ में निम्नलिखित कथन/कथनों पर विचार करें
I. हमारी पृथ्वी कई बड़े प्लेटों से मिलकर बना है जो कि धीमे गति से ग्रहों से परिक्रमा कर रहा है।प्लेटों का मिलना व अलग होना कई घटनाओं को जन्म देता है जैसे-भूकंप,ज्वालामुखी, पर्वत निर्माण आदि।
II. कार्बोनिफेरस कालीन विशाल महाद्वीप जिससे वर्त्तमान महाद्वीप निर्मित है।
Code:
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. इनमे से कोई नहीं
Ans: A
9. वर्षण के संदर्भ में निम्नलिखित कथन (ओं) पर विचार करें।
I. सीमित समय व क्षेत्र में वायुमंडल में होनेवाला अचानक परिवर्तन ' वर्षण ' कहलाता है।
II. जल के विविध रूपों में वायुमंडल से धरातल पर गिरना।जैसे-वर्षा,हिम, तुषार,सहिम वृष्टि आदि।
Code:
A. केवल I
B. केवल II
C. I और II दोनों
D. इनमे से कोई नहीं
Ans: B
10. विषम जोड़ी खोजें:
A. प्रदेश-क्षेत्र
B. प्राइम मेरिडियन -जीरो डिग्री देशान्तर
C. पेरामफ्रॉस्ट- हिमशैल
D. पेंगैया- भूभाग
Ans: C
उपरोक्त भूगोल के बुनियादी शब्दावली पर आधारित 10 वतुनिष्ठ सामान्य ज्ञान प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी हैंl
Comments
All Comments (0)
Join the conversation