भारतीय भूगोल पर तैयार की गयी प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य भौतिक व सामान्य भूगोल से सम्बंधित परिक्षोपयोगी तथ्यात्मक व संकल्पनात्मक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ उनमें भौतिक व सामान्य भूगोल की व्यापक समझ भी विकसित हो सके।
1. चारों ओर से जल से घिरे हुए स्थलीय भाग को क्या कहते हैं?
A. प्रायद्वीप
B. खाड़ी
C. जलसंधि
D. द्वीप
Ans: D
2. तीन ओर से जल से घिरे हुए स्थलीय भाग को क्या कहते हैं?
A. प्रायद्वीप
B. खाड़ी
C. जलसंधि
D. द्वीप
Ans: A
3. दो स्थलीय भागों को जोड़ने वाले प्राकृतिक रूप से निर्मित संकरे और नौ-परिवहन योग्य जलीय भाग को ........................ कहा जाता है।
A.प्रायद्वीप
B.खाड़ी
C.जलसंधि
D.द्वीप
Ans: C
4. निम्न में से कौन द्वीपसमूह (Archipelago) को सही रूप में परिभाषित करता है?
A. एक वृत्ताकार प्रवाल भित्ति (circular coral reef) से घिरी हुई लैगून
B. आस-पास स्थित द्वीपों का समूह/श्रृंखला
C. जलसंधि द्वारा मुख्य भूमि से अलग हुआ स्थलीय भाग
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans: B
5. विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह कौन सा है?
A. अंडमान-निकोबार
B. मलेशिया
C. इंडोनेशिया
D. मालदीव
Ans: C
भारतीय भौतिक भूगोल पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?
A. भारतीय प्रायद्वीप
B. दक्षिण अफ्रीका प्रायद्वीप
C. अरब प्रायद्वीप
D. स्पेन का प्रायद्वीप
Ans: C
7. निम्न में से कौन सा दर्रा पीरपंजाल श्रेणी को काटकर मनाली व लेह को सड़क मार्ग द्वारा आपस में जोड़ता है ?
A. रोहतांग दर्रा
B. माना दर्रा
C. नीति दर्रा
D. नाथुला दर्रा
Ans: A
8. निम्न में से कौन से दर्रे के सहारे जवाहर सुरंग निर्मित की गयी है ?
A. रोहतांग दर्रा
B. नाथुला दर्रा
C. बारालाचाला दर्रा
D. बनिहाल दर्रा
Ans: D
9. निम्न में से कौन सा दर्रा नंदादेवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के अन्दर स्थित है ?
A. माना दर्रा
B. रोहतांग दर्रा
C. नाथुला दर्रा
D. बारालाचाला दर्रा
Ans: A
10.निम्न में से कौन सा दर्रा श्रीनगर को लेह से जोड़ता है ?
A. माना दर्रा
B. रोहतांग दर्रा
C. नाथुला दर्रा
D. जोजिला दर्रा
Ans: D
भूगोल के बुनियादी शब्दावली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation