कर्नाटक भारत के दक्षिण – पश्चिम में स्थित एक तटीय राज्य है, जिसका गठन 1 नवम्बर, 1956 को किया गया था | गठन के समय इसे मैसूर राज्य के नाम से जाना जाता था लेकिन 1973 ई. में इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया | यह उत्तर में महाराष्ट्र व गोवा, पूर्व में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश, दक्षिण में केरल व तमिलनाडु और पश्चिम में अरब सागर से घिरा हुआ है | क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सांतवा सबसे बड़ा राज्य है | इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर बंगलुरु है , जिसे भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के नाम से भी जाना जाता है | यह राज्य भारत में कहवा (कॉफ़ी) के उत्पादन में अग्रणी है इसीलिए इसे भारत का कहवा राज्य भी कहते हैं |
Source: https://commons.wikimedia.org
कर्नाटक : एक नजर में
1. क्षेत्रफल | 1,91,791 वर्ग किमी. |
2. राज्य के रूप में गठन | 1 नवम्बर, 1956 (1973 ई. में इसका नाम कर्नाटक किया गया ) |
3. जनसंख्या (जनगणना,2011) | 6.1 करोड़ |
4. प्रमुख भाषाएँ | कन्नड़ |
5. जलवायु | कर्नाटक की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है लेकिन इसके तटीय भागों में समुद्री प्रभाव के कारण मौसम वर्ष भर सम रहता है | |
6. राजधानी | बंगलुरु |
7. संसद सदस्य | लोकसभा-28 ,राज्य सभा-12 |
8. विधानमंडल | द्विसदनीय (विधान सभा-224 सीटें, विधान परिषद् – 75) |
9. हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | बंगलुरु-देवनहल्ली , मंगलौर, हुबली, बेलगाम |
10. प्रमुख शहर | बंगलुरु, मंगलौर, हुबली, बेलगाम, मैसूर, हासन, कोलार, गुलबर्गा, रायचूर |
11. त्यौहार | मैसूर दशहरा, करगा, उगाडी (कन्नड़ नववर्ष), दीपावली, नवरात्री, येल्लू अमावस्या ,रमजान |
12. अर्थव्यवस्था | 120.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर | यहाँ की अर्थव्यवस्था खनन , उद्योग और कृषि पर आधारित है| यहाँ के 56% कामगार कृषि में लगे हुए हैं | |
13. साक्षरता | 75.60% |
14. जिले | 30 |
15. लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 968 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
16. शिशु-लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 946 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
17. प्रमुख नदियाँ | कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा, शरावती, काबिनी |
18. प्रमुख खनिज | सोना, चांदी, मैग्नेसाइट, लोहा, अभ्रक, क्रोमाइट, बॉक्साइट, तांबा, चूनापत्थर |
19. पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | विरूपाक्ष मंदिर (हम्पी), गोल-गुम्बज (बीजापुर), पट्टडकल मंदिर, बादामी के गुफा मंदिर, सोमेश्वर मंदिर (लक्ष्मेश्वर) |
20. जनघनत्व | 319 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
21. सीमावर्ती राज्य | उत्तर में महाराष्ट्र राज्य, दक्षिण व पूर्व में कर्नाटक राज्य और पश्चिम में अरब सागर |
22. धार्मिक जनसंख्या (जनगणना,2011) | हिन्दू (84%) ईसाई (1.87%) इस्लाम (12.92%) सिख (0.05%) बौद्ध (0.16%) जैन (0.72%) |
23. उच्च न्यायालय | बंगलुरु |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation