‘भारत का चावल का कटोरा’-आन्ध्रप्रदेश: एक नजर में
आन्ध्र प्रदेश भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्य है| 2 जून, 2014 को आन्ध्र प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग का विभाजन कर ‘तेलंगाना’ राज्य का गठन किया गया और अगले दस वर्षों के लिए हैदराबाद को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी घोषित किया गया| दस वर्षों के बाद आन्ध्र प्रदेश को नयी राजधानी का चयन करना होगा,जिसके लिए अमरावती को चुना गया है| आन्ध्र प्रदेश भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य था| इसे ‘भारत का चावल का कटोरा’ भी कहा जाता है| यह तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा राज्यों व बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ है|
आन्ध्र प्रदेश भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्य है| 2 जून, 2014 को आन्ध्र प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग का विभाजन कर ‘तेलंगाना’ राज्य का गठन किया गया और अगले दस वर्षों के लिए हैदराबाद को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी घोषित किया गया| दस वर्षों के बाद आन्ध्र प्रदेश को नयी राजधानी का चयन करना होगा, जिसके लिए अमरावती को चुना गया है| आन्ध्र प्रदेश भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य था| इसे ‘भारत का चावल का कटोरा’ भी कहा जाता है| यह तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा राज्यों व बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ है|

Source: https://wargonzo.wordpress.com
आंध्र प्रदेश से सम्बंधित तथ्य:
| क्षेत्रफल | 1,60,000 वर्ग किमी. |
| जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) | 8.46 करोड़ |
| भाषाएँ | तेलुगु व ऊर्दू |
| राज्य के रूप में गठन | 1अक्टूबर,1953 राज्य(भाषाई आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य) प्रथम पुनर्गठन-1 नवम्बर, 1956 द्वितीय पुनर्गठन-2 जून, 2014 (विभाजन कर तेलंगाना राज्य का गठन किया गया ) |
| जलवायु | ग्रीष्म ऋतु का तापमान-20°C से 41°C शीत ऋतु का तापमान-12°C से 30°C (तटीय राज्य होने के कारण यहाँ शीत ऋतु में तापमान ज्यादा कम नहीं होता है) |
| राजधानी | हैदराबाद(अस्थायी अर्थात 02 जून,2024 तक) अमरावती(प्रस्तावित नयी राजधानी) |
| संसद सदस्य | लोकसभा सदस्य-25 ,राज्यसभा सदस्य-11 |
| विधानमंडल | द्विसदनीय(विधानसभा सीटें-175,विधान परिषद् सीटें-54 ) |
| विमानपत्तन (एयरपोर्ट) | हैदराबाद(अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन), विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, राजामुन्द्री, तिरुपति, कडप्पा
|
| त्यौहार | उगाडी (तेलगू नववर्ष), मकर-संक्रांति, दशहरा,विनायक चतुर्थी, दीपावली, वसंतोत्सवम, महाशिवरात्रि, अत्तला तद्दी, बकरीद, रमजान, क्रिसमस,ईस्टर |
| अर्थव्यवस्था | US $ 90 बिलियन, अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि व पशुपालन पर आधारित है| लगभग 62% जनसंख्या कृषि पर आधारित है| |
| उद्योग | सीमेंट,कागज,भारत हैवी इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BHEL), हिन्दुस्तान शिपयार्ड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड |
| साक्षरता (2011 की जनगणना के अनुसार) | 67.02 % |
| जिले | 13 |
| लिंगानुपात (2011 की जनगणना के अनुसार) | 993 महिलाएं प्रति हजार पुरुष |
| प्रमुख नृत्य | कुचिपुड़ी राज्य का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है| अन्य नृत्य आंध्रनाट्यम, भामकलापम,वीरनाट्यम है| राज्य के लोक नृत्यों में बुट्टा बोम्मालू, तप्पेता गुल्लू, लाम्बडी, धिम्सा, चिंदु शामिल हैं| |
| प्रमुख नदियाँ | गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, तुंगभद्रा |
| प्रमुख खनिज | तांबा, अभ्रक, मैंगनीज, सोना, एस्बेस्टस, पेट्रोलियम, कोयला,लोहा |
| प्रमुख फसलें | चावल, तंबाकू, तिलहन, जूट, कपास, गन्ना, हल्दी, मूंगफली, काजू |
| पर्यटन-स्थल | तिरुमाला मंदिर, सिम्हाचलम मंदिर, श्रीसैलम मंदिर, अमरावती के बौद्ध केंद्र, कृष्णा वन्यजीव अभयारण्य, इंदिरा गाँधी जुलोजिकल पार्क, पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य |