IPL के सभी संस्करणों में शीर्ष 3 मंहगे खिलाडियों की सूची
दुनिया की बहुप्रतीक्षित घरेलू टी20 लीग अर्थात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2020 की नीलामी 19 दिसंबर, 2019 को कोलकाता में संपन्न हो गयी थी. इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडी का नाम है; ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस. इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. भारत की ओर से सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं, पीयूष चावला; जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. आइये इस लेख में जानते हैं कि IPL में तीन सबसे महंगे खिलाडी कौन-कौन रह चुके हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2020 की नीलामी में कुल 338 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिनमें से केवल 62 खिलाडी बिके. इस नीलामी में सबसे अधिक 12 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खरीदा गया है जबकि इंग्लैंड में 7, वेस्टइंडीज के 4 और दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाडी खरीदे गये हैं.
इस प्रतियोगिता में दौलत और शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ खिलाड़ी तो IPL में खेलने के लिए अपने देश की टीम से खेलने से भी मना कर देते हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड पर दबाव भी बनाते हैं कि उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका दिलाएं क्योंकि पाकिस्तान प्रीमियर लीग की जितनी इनामी राशि होती है उतनी कीमत में तो आईपीएल में सिर्फ एक खिलाड़ी बिकता है.
इस बार IPL का 13वां संस्करण भारत के छह अलग-अलग स्टेडियमों में बिना सार्वजनिक किए खेला जाना तय है. IPL 2021, 9 अप्रैल 2021 और 30 मई 2021 के बीच निर्धारित किया गया है. IPL 2021 का उद्घाटन मैच चेन्नई में 9 अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा.
इस लेख में हमने आईपीएल के अब तक हर साल के 3 सबसे महंगे खिलाडियों के नाम और उनकी कीमत बताई है.
IPL 2020 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी

1. पैट कमिंस - कोलकाता नाइट राइडर्स- 15.5 करोड़ रुपये
2. ग्लेन मैक्सवेल - किंग्स इलेवन पंजाब- 10.75 करोड़ रुपये
3. शेल्डन कॉट्रेल - किंग्स इलेवन पंजाब- 8.5 करोड़ रुपये
IPL 2019 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. जयदेव उनादकट – राजस्थान रॉयल्स – 8.4 करोड़
2. वरुण चक्रवर्ती - किंग्स इलेवन पंजाब - 8.4 करोड़
3. सैम कुर्रम - किंग्स इलेवन पंजाब - 7.2 करोड़
IPL 2018 के शीर्ष 4 मंहगे खिलाड़ी
1. बेन स्टोक्स – राजस्थान रॉयल्स – 12.50 करोड़
2. जयदेव उनादकट – राजस्थान रॉयल्स – 11.50 करोड़
3. मनीष पांडे – सनराइजर्स हैदराबाद – 11 करोड़
4. केएल राहुल – किंग्स इलेवन पंजाब – 11 करोड़
IPL 2017 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. बेन स्टोक्स - मूल्य (14.5 करोड़) – टीम (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स)
2. टाइमर मिल्स - मूल्य (12 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
3. कगिसो रबाडा – मूल्य (5 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
जानें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जिम्मेदारियां क्या होती हैं
IPL 2016 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. शेन वाटसन – मूल्य (9.5 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
2. पवन नेगी – मूल्य (8.5 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
3. युवराज सिंह – मूल्य (7 करोड़) – टीम (सनराइजर्स हैदराबाद)
IPL के 9 संस्करणों का लेख-जोखा: आंकड़ों की नजर में
IPL 2015 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. युवराज सिंह – मूल्य (16 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2. दिनेश कार्तिक – मूल्य (10.5 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
3. एंजलो मैथ्यूज – मूल्य (7.5 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
IPL 2014 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. युवराज सिंह – मूल्य (14 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
2. दिनेश कार्तिक – मूल्य (12.5 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
3. केविन पीटरसन – मूल्य (9 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
IPL 2013 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. ग्लेन मैक्सवेल – मूल्य (6 करोड़) – टीम (मुंबई इंडियंस)
2. अजंथा मेंडिस – मूल्य (4.35 करोड़) – टीम (पुणे वारियर्स इंडिया)
3. केन रिचर्डसन – मूल्य (4.20 करोड़) – टीम (पुणे वारियर्स इंडिया)
IPL 2012 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. रविन्द्र जडेजा – मूल्य (11 करोड़) – टीम (चेन्नई सुपरकिंग्स)
2. महेला जयवर्धने – मूल्य (7.7 करोड़) – टीम (दिल्ली डेयरडेविल्स)
3. विनय कुमार – मूल्य (5.5 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
किस देश के क्रिकेट खिलाडियों को सबसे अधिक मैच फीस मिलती है?
IPL 2011 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. गौतम गंभीर – मूल्य (12.2 करोड़) – टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2. युसूफ पठान – मूल्य (10.7 करोड़) – टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स)
3. रॉबिन उथप्पा – मूल्य (10.7 करोड़) – टीम (सहारा पुणे वारियर्स)
IPL 2010 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. केरन पोलार्ड – मूल्य (3.42 करोड़) – टीम (मुंबई इंडियंस)
2. शेन बांड – मूल्य (3.42 करोड़) – टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स)
3. केमर रोच – मूल्य (3.24 करोड़) – टीम (डेक्कन चार्जर्स)
IPL 2009 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. केविन पीटरसन – मूल्य (7.13 करोड़) – टीम (रॉयल चैलेंजर बंगलौर)
2. एंड्रयू फ्लिंटॉफ – मूल्य (7.13 करोड़) – टीम (चेन्नई सुपरकिंग्स)
3. जे.पी.डूमनी – मूल्य (4.37 करोड़) – टीम (मुंबई इंडियंस)
IPL 2008 के शीर्ष 3 मंहगे खिलाड़ी
1. एम.एस.धोनी – मूल्य (6.75 करोड़) – टीम (चेन्नई सुपरकिंग्स)
2. एंड्रयू साइमंड्स – मूल्य (6 करोड़) – टीम (डेक्कन चार्जर्स)
3. सनथ जयसूर्या – मूल्य (4.35 करोड़) – टीम (मुंबई इंडियंस)
ऊपर दिए गए तथ्यों से पता चलता है कि आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी होने का गौरव भारत के युवराज सिंह को है जिन्हें डेल्ही डेयर डेविल्स ने वर्ष 2015 में 16 करोड़ रुपयों में खरीदा था इसके बाद दूसरा सबसे महंगा और सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स है जिसे पुणे ने 2017 में 14.5 करोड़ में खरीदा था.
तो इस प्रकार आपने पढ़ा कि आईपीएल में किस तरह से दौलत और शोहरत की बरसात होती है. आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी खिलाडियों को उनकी नेशनल टीम में शामिल होने का मौका प्रदान करता है. आईपीएल के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है कि " कई देशों के खिलाड़ी यह बोलते हैं कि उनका करियर केवल आईपीएल खेलकर ही खत्म हो जाये तो उन्हें कोई पछतावा नहीं होगा" अर्थात उन्हें देश की नेशनल टीम से ज्यादा आईपीएल खेलना पसंद है.