This is an archived article last updated on Mar 26, 2019. The information may be outdated.

किस देश के क्रिकेट खिलाडियों को सबसे अधिक मैच फीस मिलती है?

Last Updated: Mar 26, 2019, 18:58 IST

भारत के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रत्येक टेस्ट मैच खेलने के लिए लगभग 23 हजार डॉलर मिलते हैं यदि इन डॉलरों को 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से जोड़ा जाये तो हर टेस्ट मैच के लिए लगभग 16 लाख 10 हजार रूपये दिए जाते हैं. इस लेख में आप उह जानेंगे कि विश्व के अन्य क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनके खिलाडियों को किस प्रकार के मैच के लिए मैच फीस के रूप में कितने रुपये दिए जाते हैं.

Indian Cricketers
Indian Cricketers

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का प्रशासन चलाने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित प्रशासकों की समिति ने पुरुष और महिला सीनियर क्रिकेटरों के लिए अक्टूबर 2017 से सितम्बर 2018 तक समाप्त होने वाली अवधि के लिए अनुबंध की घोषणा कर दी है.

प्रशासकों की समिति ने भारतीय क्रिकेट खिलाडियों को अनुबंध में दी जाने वाली राशि को फिर से बढ़ा दिया है.  BCCI अनुबंधित खिलाडियों को चार श्रेणियों में रखता है;

I.  A+ ग्रेड में आने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़ रुपये वार्षिक मिलते हैं. 

II. A ग्रेड वाले खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये वार्षिक मिलते हैं.

III. B ग्रेड वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये वार्षिक मिलते हैं.

IV. C ग्रेड वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये वार्षिक मिलते हैं.

भारत में रिटायर्ड क्रिकेट खिलाडियों को कितनी पेंशन मिलती है?

इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि विश्व में टेस्ट मैच, एक दिवसीय मैच और T-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को हर मैच के लिए कितने रुपये मिलते हैं. तो आइये इन देशों के बारे में एक-एक करके जानते हैं;

1. भारतीय क्रिकेट बोर्ड : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पूरी दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड माना जाता है. अकेले आईपीएल के मीडिया राइट्स बेचने से BCCI के शुद्ध लाभ में 500% की वृद्धि हुई है. साल 2018 में BCCI का शुद्ध सरप्लस ₹ 2,017 करोड़ हो गया है.

यहाँ पर यह भी बता दें कि स्टार इंडिया ने पांच साल (2018-2022) के लिए आईपीएल के मीडिया अधिकार हासिल किये हैं जो कि हर मैच के हिसाब से लगभग 54.5 करोड़ रुपये या फिर 3,287.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है.

टेस्ट मैच: भारत के प्रत्येक खिलाड़ी को हर टेस्ट मैच खेलने के लिए लगभग 23 हजार डॉलर मिलते हैं यदि इन डॉलरों को 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से जोड़ा जाये तो हर टेस्ट मैच के लिए लगभग 16 लाख 10 हजार रूपये दिए जाते हैं.

एक दिवसीय मैच: हर वन दे मैच के लिए लगभग 9000 डॉलर मिलते हैं जिनको डॉलर में बदलने पर लगभग 6 लाख 30 हजार रुपये बनते हैं;

T-20 मैच: सामान्यतः एक T-20 मैच 3 घंटे में ख़त्म हो जाता है इसलिए इस मैच के लिए दिया जाने वाला पैसा भी एक दिवसीय मैच फीस का आधा ही होता है. अर्थात भारत के क्रिकेट खिलाड़ी को हर T-20 के लिए लगभग 4500 डॉलर या 3 लाख 15 हजार रुपये मिलते हैं.

2.  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड: वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की कुल आय 22.34 अरब रुपये थी. यह बोर्ड भी अपने खिलाडियों को बहुत रुपया देता है. बता दें कि यह बोर्ड स्टीवन स्मिथ को 1.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर देता है जो कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है, इसके बाद जो रूट को इंग्लैंड बोर्ड से 1.38 मिलियन डॉलर और फिर तीसरे नंबर पर विराट कोहली को BCCI से 1 मिलियन डॉलर मिलते हैं. यहाँ पर खिलाड़ी को इस प्रकार मैच फी मिलती है.

टेस्ट मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 14000 डॉलर 9,80,000 रुपये दिए जाते हैं.

एक दिवसीय मैच: एक वन डे मैच के लिए 7 हजार डॉलर या 4,90,000 हजार रुपये दिए जाते हैं.

T-20 मैच: एक T-20 मैच के लिए 5 हजार डॉलर या 3,50, 000 हजार रुपये दिए जाते हैं.

cricket match fee india

3. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड: वर्ष 2017 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का कुल लाभ 9.11 अरब रुपये था. यह बोर्ड अपने क्रिकेट खिलाडियों को अच्छी सैलरी देता है. वर्ष 2016 में इस बोर्ड की कुल संपत्ति US$ 59 मिलियन थी.

टेस्ट मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 16200 डॉलर या 11,34 000 रुपये दिए जाते हैं.

एक दिवसीय मैच:  एक वन डे मैच के लिए 6750 डॉलर या 472500 रुपये दिए जाते हैं.

T-20 मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को हर T-20 मैच के लिए 3400 डॉलर या 2,38,000 रुपये दिए जाते हैं.

4. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बोर्ड की कुल संपत्ति 69 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. कम कमाई करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड जो कमा रहा है उससे ज्यादा खर्च कर रहा है. वित्तीय वर्ष 2016-17 में दक्षिण अफ्रीका बोर्ड को 159 मिलियन रैंड का नुकसान हुआ था लेकिन 2017-18 के वित्तीय वर्ष में इसने 350 मिलियन रैंड का लाभ अर्जित किया था. इसकी आय का मुख्य स्रोत टेलीविजन अधिकार और उनकी टीम द्वारा विदेशी दौरों पर की गयी कमाई है.

टेस्ट मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 6925 डॉलर या 4,84,750 रुपये दिए जाते हैं.

एक दिवसीय मैच:  एक वन डे मैच के लिए 1900 डॉलर या 1,33,000 रुपये दिए जाते हैं.

T-20 मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को हर T-20 मैच के लिए 911 डॉलर या 63,770 रुपये दिए जाते हैं.

5.  न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड: यह बोर्ड दुनिया से सबसे गरीब क्रिकेट बोर्ड में से गिना जाता है.

टेस्ट मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 5,900 डॉलर या 4,13,000 रुपये दिए जाते हैं.

एक दिवसीय मैच:  एक वन डे मैच के लिए 2500 डॉलर या 1,75,000 रुपये दिए जाते हैं.

T-20 मैच: यहाँ के एक खिलाड़ी को हर T-20 मैच के लिए 1650 डॉलर या 1,15,500 रुपये दिए जाते हैं.

नोट: इस लेख में विभिन्न देशों के क्रिकेट बोर्ड द्वारा उनके खिलाडियों को दिए जाने वाली मैच फीस में परिवर्तन किया जा सकता है इसलिए लेख में दिए गए डेटा कुछ समय बाद बदल सकते हैं. साथ ही गणना करते समय एक अमेरिकी डॉलर को 70 रुपये के बराबर माना गया है.

इस प्रकार ऊपर दिए गए तथ्यों से स्पष्ट हो जाता है कि विश्व के लगभग हर देश के क्रिकेट खिलाड़ी को बहुत अच्छी सैलरी मिलती है. इस विश्लेषण में उस इनकम को शामिल नहीं किया गया है जो कि किसी खिलाड़ी को किसी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दी जाती है;

जैसे भारत का यदि कोई खिलाड़ी वनडे या टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाता है तो उसको 5 लाख रूपये अलग से बोनस के रूप में मिलते हैं चाहे वह किसी भी ग्रेड का हो. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने पर 7 लाख रूपये, 5 विकेट चटकाने पर 5 लाख रूपये और यदि कोई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट चटका लेता है तो उसको ईनाम के तौर पर 7 लाख रूपये अलग से मिलता है.

अंत में इतना कहना ठीक होगा कि जहाँ भारत के खिलाडियों का जहाँ विश्व के अन्य देशों के खिलाडियों की तुलना में सबसे अधिक मैच फी मिलती है वहीँ न्यूजीलैंड के खिलाडियों को वन डे मैच के लिए केवल 1,75,000 रुपये और एक T-20 मैच के लिए केवल 1,15,500 रुपये मिलते हैं. उम्मीद है कि इस लेख में दी गयी जानकारी क्रिकेट प्रमियों को पसंद आएगी.

जानें भारतीय क्रिकेटरों को कितनी सैलरी मिलती है?

भारत में क्रिकेट मैच रेफरी, अंपायर और पिच क्यूरेटर को कितनी सैलरी मिलती है?

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Mar 26, 2019, 18:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News