वनडे क्रिकेट में 5-0 से सीरिज जीतने वाली विदेशी टीम
हाल ही में भारत एवं श्रीलंका के बीच संपन्न पांच मैचों की वनडे सीरिज के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरिज को 5-0 से जीत लिया है. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम विदेशी धरती पर पांच मैंचों की सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर 5-0 से सीरिज जीतने वाली पहली टीम बन गई है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल 7 बार किसी विदेशी टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है. इस लेख में उन 7 विदेशी टीमों का विवरण दे रहे हैं, जिन्होंने वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है.
हाल ही में भारत एवं श्रीलंका के बीच संपन्न पांच मैचों की वनडे सीरिज के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरिज को 5-0 से जीत लिया है. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम विदेशी धरती पर पांच मैंचों की सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है. इसके साथ ही भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर 5-0 से सीरिज जीतने वाली पहली टीम बन गई है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल 7 बार किसी विदेशी टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है. इस लेख में उन 7 विदेशी टीमों का विवरण दे रहे हैं, जिन्होंने वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की है.
विदेशी सरजमीं पर 5-0 से वनडे सीरिज जीतने वाली 7 टीम
1. विंडीज
मेजबान देश: भारत (1983)
वनडे क्रिकेट के इतिहास में 5-0 से सीरिज जीतने का कारनामा करने वाली पहली विदेशी टीम विंडीज थी. 1983 में आयोजित यह सीरिज दोनों टीमों के बीच पांच या उससे अधिक वनडे मैचों वाली पहली द्विपक्षीय सीरिज थी. लॉर्ड्स में विश्व कप के फाइनल में कुछ महीनों पहले भारत के हाथों विंडीज की चौंकाने वाली हार के बाद आयोजित इस सीरिज को दर्शकों द्वारा बदला लेने वाली श्रृंखला के रूप में देखा गया था. अंततः विंडीज की टीम ने इस सीरिज के पांचों मैचों को क्रमशः 28 रन, 4 विकेट, 8 विकेट, 104 रन और 6 विकेट से जीतकर विश्व कप की हार का बदला ले लिया था.
इस सीरिज में विंडीज की ओर से सर्वाधिक रन गोर्डन ग्रीनिज (353 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट रोजर हार्पर (7 विकेट) ने लिए थे, जबकि भारत की ओर से सर्वाधिक रन अशोक मल्होत्रा (160 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट कपिलदेव (6 विकेट) ने लिए थे.
2. ऑस्ट्रेलिया
मेजबान देश: न्यूजीलैंड (2005)
2005 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में ऑस्ट्रलियाई टीम क्रमशः 10 रन, 106 रन, 86 रन, 7 विकेट और 122 रन से विजयी हुई थी. 
Image source: Cricbuzz.com
इस सीरिज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन रिकी पोंटिंग (266 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट ब्रेट ली (10 विकेट) ने लिए थे, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन हामिश मार्शल (198 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट क्रिस केर्न्स (5 विकेट) ने लिए थे.
10 ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाए हैं
3. दक्षिण अफ्रीका
मेजबान देश: विंडीज (2005)
2005 में ही ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में दक्षिण अफ्रीका क्रमशः 8 विकेट, 8 विकेट, 1 रन, 6 विकेट और 7 विकेट से विजयी हुई थी.
इस सीरिज में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बोएटा डिपेनार (317 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट चार्ल्स लेंगवेल्ट (11 विकेट) ने लिए थे, जबकि विंडीज की ओर से सर्वाधिक रन क्रिस गेल (200 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट इयान ब्रेडशॉ (7 विकेट) ने लिए थे.
4. श्रीलंका
मेजबान देश: इंग्लैंड (2006)
2006 में महेला जयवर्द्धने की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में श्रीलंकाई टीम क्रमशः 20 रन, 46 रन, 8 विकेट, 33 रन और 8 विकेट से विजयी हुई थी.
Image source: Cricbuzz.com
इस सीरिज में श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन उपुल थरंगा (347 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट लसिथ मलिंगा (13 विकेट) ने लिए थे, जबकि इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन मार्कस टेस्क्रोथिक (277 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट स्टीव हार्मिसन (8 विकेट) ने लिए थे.
5. ऑस्ट्रेलिया
मेजबान देश: विंडीज (2008)
2008 में पुनः एक बार रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज करने में कामयाबी प्राप्त की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रमशः 84 रन, 63 रन, 7 विकेट, 1 रन और 169 रन से विजयी हुई थी.
Image source: Cricbuzz.com
इस सीरिज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन शेन वाटसन (206 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट नाथन ब्रेकन (8 विकेट) ने लिए थे, जबकि विंडीज की ओर से सर्वाधिक रन क्रिस गेल (180 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट फिडेल एडवर्ड्स (6 विकेट) ने लिए थे.
क्रिकेट में 10 सबसे लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी
6. दक्षिण अफ्रीका
मेजबान देश: विंडीज (2010)
2010 में पुनः एक बार ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज करने में कामयाबी प्राप्त की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम क्रमशः 66 रन, 17 रन, 67 रन, 7 विकेट और 1 विकेट से विजयी हुई थी.
Image source: BBC News
इस सीरिज में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन हाशिम अमला (402 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट मोर्ने मोर्कल (11 विकेट) ने लिए थे, जबकि विंडीज की ओर से सर्वाधिक रन ड्वेन ब्रावो (174 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट केरन पोलार्ड (8 विकेट) ने लिए थे.
7. भारत
मेजबान देश: श्रीलंका (2017)
सितम्बर 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरिज में 5-0 से जीत दर्ज करने में कामयाबी प्राप्त की थी. इस सीरिज के पांचों मैचों में भारतीय टीम क्रमशः 9 विकेट, 3 विकेट, 6 विकेट, 168 रन और 6 विकेट से विजय प्राप्त की थी.
Image source: The Indian Express
इस सीरिज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन विराट कोहली (330 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट जसप्रीत बुमराह (15 विकेट) ने लिए थे, जबकि श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन एंजलो मैथ्यूज (192 रन) ने बनाए थे और सर्वाधिक विकेट अकीला धंनजय (9 विकेट) ने लिए थे.
वनडे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.