विश्व के दस अतुलनीय पुस्तकालय
पुस्तकालय ज्ञान और कल्पना के माध्यम से मानव जाति के लिए अविश्वसनीय उपहार हैं, जो प्रेरणा प्रदान करते हैं और कठिन कामों को करने में सहायता प्रदान करते हैं। कभी-कभी यह ज्ञान के शक्तिगृह (power house) के रूप में काम करता है, क्योंकि इस तक पहुंचने के बाद मनुष्य की कल्पना शक्ति में बढ़ोतरी होती है। यहां, हम दुनिया भर में फैले 10 अविश्वसनीय पुस्तकालयों और किताबों की दुकान की सूची दे रहे हैं।
पुस्तकालय ज्ञान और कल्पना के माध्यम से मानव जाति के लिए अविश्वसनीय उपहार हैं, जो प्रेरणा प्रदान करते हैं और कठिन कामों को करने में सहायता प्रदान करते हैं। कभी-कभी यह ज्ञान के शक्तिगृह (power house) के रूप में काम करता है, क्योंकि इस तक पहुंचने के बाद मनुष्य की कल्पना शक्ति में बढ़ोतरी होती है। यहां, हम दुनिया भर में फैले 10 अविश्वसनीय पुस्तकालयों और किताबों की दुकान की सूची दे रहे हैं।
विश्व के दस अतुलनीय पुस्तकालय और पुस्तक भवन
1. अल-क़ारवायिन पुस्तकालय

Source: www.techinsider.io
स्थान: फेज़, मोरक्को
संस्थापक: इसकी स्थापना फातिमा एल-फिहरिया ने 859 ईस्वी में उस समय की थी, जब बीजगणित का अविष्कार हुआ थाl
पुस्तकें: यहाँ 4,000 दुर्लभ पुस्तकें और प्राचीन अरबी विद्वानों द्वारा लिखे गए पांडुलिपियां मौजूद हैं।
विशेषता: यह महिला द्वारा स्थापित दुनिया की पहली पुस्तकालय है, जो नौवीं शताब्दी के कुरान सहित प्राचीन पुस्तकों और ग्रंथों के अनूठे संग्रह के लिए प्रसिद्ध है।
2. सेंट गैलेन की अभय लाइब्रेरी

Source: Wikimedia
स्थान: स्विट्ज़रलैंड
संस्थापक: सेंट ओथमर ने 8वी शताब्दी में इसकी स्थापना की थीl
पुस्तकें: यहाँ 8 वीं सदी तक लिखे गए पुस्तकों/पांडुलिपियों के 160,000 संस्करण संग्रहित हैंl
विशेषता: यह विश्व का सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण मठ पुस्तकालयों में से एक है।
3. फ्रांस की राष्ट्रीय पुस्तकालय (Bibliotheque Nationale)

Source: thefunambulistdotnet.files.wordpress.com
स्थान: पेरिस, फ्रांस
स्थापना : 1461 ईस्वी
पुस्तकें: यहाँ 14 लाख से ज्यादा पुस्तकों का संग्रह हैl
विशेषता: यह पुस्तकालय परिपक्व वनक्षेत्र में 4 खुली किताब आकार वाले टॉवर के रूप में व्यवस्थित हैं।
दुनिया में रहने योग्य 10 सर्वश्रेष्ठ शहर
4. सेंट कैथरीन मठ

Source: www.planetware.com
स्थान: साउथ सिनाई, मिस्री
संस्थापक: यह दुनिया का सबसे पुराना ईसाई मठों की पुस्तकालय है जिसे 548-565 ईस्वी के बीच बनाया गया था।
पुस्तकें: इसमें 3,000 धार्मिक और शैक्षणिक पांडुलिपियों और होमर और प्लेटो के पहले संस्करणों सहित लगभग 8,000 मुद्रित पुस्तकें शामिल हैं।
विशेषता: यह उस स्थान पर बनाया गया था, जहां पैगंबर मूसा ने माउंट सिनाई (बाइबिल में वर्णित माउंट होरेब, जिसे स्थानीय रूप से जैबेल मुसा के रूप में जाना जाता है) पर चढ़ते समय बर्निंग बुश के चमत्कार के दौरान परमेश्वर के साथ बातचीत के क्रम में प्रवर्तन के दस आदेशों को प्राप्त किया था।
5. रॉयल ग्रामर स्कूल जंजीर पुस्तकालय

Source: www.lib.cam.ac.uk
स्थान: गिल्डफोर्ड, इंग्लैंड
संस्थापक: लगभग 18 वीं शताब्दी के मध्य युग
पुस्तकें: यहाँ 1600 लाख से भी ज्यादा पुस्तकों का संग्रह हैl
विशेषता: यह पुनर्जागरण के युग के दौरान स्थापित किया गया था जब विद्वानों और लाइब्रेरियन जनता के साथ ज्ञान साझा करना चाहते थे, लेकिन जनता पर भरोसा नहीं करते थेl इसलिए जंजीर पुस्तकालय की अवधारणा का जन्म हुआ जो आज भी अस्तित्व में है जैसे रॉयल ग्रामर स्कूल जंजीर पुस्तकालय ऑफ गिल्डफोर्ड, इंग्लैंड जहां सभी पुस्तकों और संधिपत्रों को जंजीरों में जकड़ कर रखा गया है।
6. एडमॉन्टन एब्बी लाइब्रेरी

Source: twistedsifter.com
स्थान: ऑस्ट्रिया
संस्थापक: इसकी स्थापना 1074 ईस्वी में साल्ज़बर्ग के आर्कबिशप गेभार्ड ने की थीl
पुस्तकें: इसमें 1,400 पांडुलिपियों और 900 इन्जिनुबुले (incunabulae) हैं।
विशेषता: यह दुनिया में सबसे बड़ा मठ पुस्तकालय है और यह बरोक वास्तुकला, कला, और पांडुलिपियों के लिए जाना जाता है।
दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देशों की सूची
7. वास्कॉनसेलस लाइब्रेरी

Source: img.buzzfeed.com
स्थान: मेक्सिको
संस्थापक: इसका डिजाइन अल्बर्टो कलच ने अंतरराष्ट्रीय वास्तुशिल्प प्रतियोगिता जीतने के बाद किया था और इसका उद्घाटन 6 मई, 2006 को हुआ थाl
पुस्तकें: यहाँ 50,000 लाख पुस्तकों के साथ-साथ वास्तुकला के विशेष संग्रह हैंl
विशेषता: इसे मेगाबीबिलीओटेका के रूप में जाना जाता है जिसके कारण इसकी विशाल संरचना 4,09,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है। इस पुस्तकालय को इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि पूरा पुस्तकालय मैट्रिक्स के सपने जैसा दिखता है, क्योंकि क्रिस्टल अलमारियों के कारण सभी पुस्तक हवा में तैरते नजर आते हैं।
8. म्युनिसिपल लॉ लाइब्रेरी

Source: forreadingaddicts.co.uk
स्थान: म्युनिक, जर्मनी
संस्थापक: इसकी स्थापना जॉर्ज वॉन हौबेर्रिस्सेर ने 1867-1908 ईस्वी के बीच किया थाl
पुस्तकें: कानून से संबंधित प्रत्येक ग्रंथ के साथ-साथ यहाँ 17,500 पुस्तकों का संग्रह हैl
विशेषता: यह सबसे सुंदर पुस्तकालयों में से एक है और दुनिया में गॉथिक रिवाइवल वास्तुकला शैली का सबसे अच्छा उदाहरण है क्योंकि यह साहित्य के जादू का आनंद लेने के लिए एक उज्ज्वल और गर्म जंगल जैसा दिखता है।
9. एपोस शिप लाइब्रेरी

स्थान: होर्दालंद, सोगं ओग फ्जोर्दाने एंड मेरे ओग रोम्स्दल इन नॉर्वे
संस्थापक:1963 ईस्वी
पुस्तकें: यहाँ 6000 से भी ज्यादा पुस्तकों का संग्रह हैl
विशेषता: यह दुनिया की पहली फ्लोटिंग लाइब्रेरी है जिसमें कप्तान, तीन लाइब्रेरियन और एक कलाकार शामिल है जिसे तीन देशों के देशों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
10. नेशनल लाइब्रेरी, चेक गणराज्य

Source: wikimedia
स्थान: चेक गणराज्य
स्थापना: 1722 ईस्वी में किलियन इग्नत्ज़ डिएन्त्ज़ेन्होफ़ेर ने इसे स्थापित किया थाl
पुस्तकें: यहाँ 6,919,075 पुस्तकें, 21,204 पांडुलिपियों और 4,200 इनुनाबुला संग्रहित हैंl
विशेषता: इसे विज्ञान और कला से संबंधित भित्तिचित्रों के साथ सजाया गया हैl
उपरोक्त सूची में सामान्य जागरूकता के लिए विश्व के 10 अविश्वसनीय पुस्तकालयों और किताबों की दुकान के नाम शामिल किया गया है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.