CBSE Group A B C Result 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B, C लिखित परीक्षा परिणाम cbse.gov.in, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Mar 2, 2026, 11:48 IST

CBSE Group A B C Result 2026: सीबीएसई ने ग्रुप A, B, C का रिजल्ट 2 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE Group A B C Result 2026
CBSE Group A B C Result 2026

CBSE Group A B C Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप A, B, C भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड श्रेणीवार कट ऑफ अंक ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

CBSE Group A B C Result 2026 Out: परिणाम घोषित 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप A, B, C भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू की थी। जिसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी। ग्रुप A, B, C लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 को किया गया था। जिसके परिणाम आज यानि 2 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF के रूप में जारी कर दिया गया है। 

CBSE Group A B C Result 2026: हाइलाइट्स 

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप A, B, C के लिए कुल 124 रिक्त पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणामों से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए इस टेबल में देख सकते हैं। 

संगठन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)

परीक्षा का नाम

प्रत्यक्ष भर्ती कोटा परीक्षा 2026 (स्तर 1)

पद समूह

समूह ए, बी और सी (सहायक सचिव, अधीक्षक, कनिष्ठ लेखाकार, आदि)

कुल रिक्तियां

124 पद

परीक्षा तिथियां

31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026

परिणाम की स्थिति 

घोषित (2 मार्च, 2026)

उत्तर कुंजी की स्थिति

जारी

आधिकारिक वेबसाइट

cbse.gov.in / cbseit.in

CBSE Group A B C Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई भर्ती 2026 लिखित परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, CBSE Group A B C Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन करने के लिए आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. अपना रिजल्ट देखने के लिए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

  5. रिजल्ट डाउनलोड करें।

CBSE Group A B C Result 2026: पीडीएफ लिंक 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप ए,बी और सी भर्ती 2026 का परिणाम पीडीएफ फोर्मेट में जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी परिणाम 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक 
सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी परिणाम 2026 सूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक


Check: India Post GDS Cut Off 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 11:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News