India Post GDS Cut Off 2026: इंडिया पोस्ट GDS कैटेगरी वाइज अनुमानित कट ऑफ अंक
India Post GDS Cut Off 2026: इंडिया पोस्ट GDS परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ जारी। इसके माध्यम से देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरा जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए India Post GDS Result 2026 मेरिट लिस्ट के साथ जारी की गई है। इस लेख में पिछले साल के कट ऑफ मार्क्स को देखकर आप इस वर्ष के संभावित उत्तीर्ण अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
India Post GDS Cut Off 2026: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पहली मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की की जाएगी। लिंक एक्टिवेट होते ही उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इस परिणाम के माध्यम से देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GDS भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होती है। उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाता है। जो कि क्लास 10 में हासिल हुए अंकों पर आधारित होता है।
GDS Cut Off 2026 अंक सभी राज्यों के लिए अलग - अलग होते हैं और 2026 के लिए जीडीएस कट ऑफ अंक 28 फरवरी 2026 रिजल्ट के साथ - साथ जारी किया जाएगा।
India Post GDS Cut Off 2026: हाइलाइट्स
India Post GDS Result 2026 की सर्कल-वाइज मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट India Post के पोर्टल India Post GDS Online पर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। अन्य विवरणों के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।
| संगठन | इंडिया पोस्ट |
| पद का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (BPM, ABPM, GDS) |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
| मेरिट लिस्ट | स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज |
Check: KVS NVS Cut Off 2026
India Post GDS Cut off 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं?
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 का कटऑफ कक्षा 10वीं के अंकों पर आधारित एक योग्यता मानदंड है। यह कोई निश्चित परीक्षा स्कोर नहीं है और प्रत्येक भर्ती चक्र के साथ बदलता रहता है। कई प्रमुख कारक प्रत्येक श्रेणी और डाक सर्कल के कटऑफ को प्रभावित करते हैं। इन तत्वों को समझने से संभावित कटऑफ रुझानों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।
-
रिक्तियों की संख्या: किसी डाक सर्कल में जितनी अधिक जीडीएस रिक्तियां होंगी, अक्सर कटऑफ उतना ही लचीला (कम) होगा। रिक्तियों की संख्या कम होने पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण कटऑफ आमतौर पर अधिक होता है।
-
कुल आवेदक: आवेदकों की संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा तीव्र हो जाती है। इससे कटऑफ बढ़ सकता है, क्योंकि दसवीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अधिक उम्मीदवार सीमित पदों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
-
श्रेणी आरक्षण: कटऑफ विभिन्न श्रेणियों (यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी) में भिन्न-भिन्न हैं। यह विशिष्ट आरक्षण मानदंडों और प्रत्येक श्रेणी के लिए सीटों के वितरण के तरीके के कारण है।
-
दसवीं कक्षा के अंक: चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है। आवेदकों के बीच दसवीं कक्षा के प्रतिशत का समग्र वितरण कटऑफ को काफी हद तक प्रभावित करता है। उच्च समग्र प्रदर्शन से उच्च कटऑफ प्राप्त होता है।
-
सर्कल/राज्य के रुझान: विभिन्न डाक सर्किलों में मांग और आवेदकों की प्रोफाइल अलग-अलग होती है। इसी वजह से कटऑफ एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती है।
India Post GDS Cut Off 2026: जीडीएस कट ऑफ
जीडीएस कट ऑफ पहले से तय नहीं होता, बल्कि यह किसी विशेष डाक सर्कल और कैटेगरी मेरिट लिस्ट में अंतिम उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत होता है। कट ऑफ किसी दिए गए सर्कल, श्रेणी और राउंड के लिए मेरिट लिस्ट में 10वीं के न्यूनतम अंकों को दर्शाता है। यह राज्य और श्रेणीयों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
| श्रेणी | संभावित कट-ऑफ |
| UR (सामान्य) | 90% – 98% |
| OBC | 85% – 93% |
| SC | 80% – 88% |
| ST | 75% – 85% |
| EWS | 87% – 93% |
| PwBD | 75% – 85% |
GDS Result 2026 Cut Off: पिछले साल की कट ऑफ
साल 2025 की पहली मेरिट लिस्ट में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 84% से 94% के बीच रहा। दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े शहरों और मेट्रो इलाकों में कटऑफ सबसे ज्यादा रहा। नीचे पिछले साल का कटऑफ प्रतिशत दिया गया है।
| राज्य/सर्कल | सामान्य (UR) | ओबीसी (OBC) | ईडब्ल्यूएस (EWS) | एससी (SC) | एसटी (ST) | PwBD (%) |
| आंध्र प्रदेश | 95 | 95 | 93.4167 | 93.4167 | 93.4167 | 91.8333 |
| असम | 92 | 89 | 86.6667 | 86.3333 | 86.5 | 76.3333 |
| बिहार | 97.6 | 97 | 95 | 95 | 95 | 86.1667 |
| छत्तीसगढ़ | 95 | 95 | 93.1 | 91.5 | 90.25 | 87.4 |
| गुजरात | 92.8 | 92.2 | 91.8 | 92.6 | 89.2 | 80.4 |
| हरियाणा | 88 | 82 | – | 81 | 81 | 79 |
| हिमाचल प्रदेश | 98.1667 | 95.8 | 95 | 93.1 | 93.4167 | 86.8571 |
| जम्मू-कश्मीर | 97.6667 | 96.4 | 95.1667 | 95 | 90.65 | 87.4 |
| झारखंड | 97 | 97 | 95 | 95 | 95 | 91.2 |
| कर्नाटक | 95 | 95.84 | 90.72 | 93.92 | 91.68 | 89.12 |
| केरल | 95 | 95 | 95 | 95 | 95 | 89.3 |
| मध्य प्रदेश | 95 | 96 | 91.5 | 94 | 88.1667 | 87.2 |
| महाराष्ट्र | 95.8 | 94 | 94 | 92.6667 | 93.3333 | 88 |
| नॉर्थ ईस्टर्न | 93 | 93.4286 | 91.5714 | 77 | 77 | 85.7143 |
| ओडिशा | 88.1667 | 90.5 | 88 | 90 | 84.1667 | 85.1667 |
| पंजाब | 98.4 | 95 | 92 | 95 | 95 | 87.6923 |
| राजस्थान | 95 | 95 | 92.5 | 93.6667 | 93.1 | 87.4 |
| तमिलनाडु | 98 | 97 | 96.2 | 97 | 96 | 89 |
| तेलंगाना | 95 | 95 | 93.4167 | 93.4167 | 95 | 91.8333 |
| उत्तर प्रदेश | 97.3333 | 97.8 | 93.1 | 97.3333 | 97.4667 | 92 |
| उत्तराखंड | 95 | 95 | 93.1 | 90.8 | 94.6667 | 85.4 |
| पश्चिम बंगाल | 96.8333 | 95.2857 | 90.8571 | 93.5714 | 88.71483 | 85.1429 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.