भारतीय जनता पार्टी चार प्रमुख राज्यों दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के विधान सभा चुनाव में सर्वाधिक सीटों पर जीत दर्ज की. दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में दूसरी सबसे अधिक जीत दर्ज करने वा दल बना. इन चारों राज्यों में विधान सभा चुनाव के परिणाम 08 दिसंबर 2013 को घोषित किये गये.
दलों के द्वारा जीते गये राज्यवार सीटों की संख्या इस प्रकार है-
दिल्ली (कुल सीट-70)
| छत्तीसगढ़ (कुल सीट-90) | मध्य प्रदेश (कुल सीट-230) | राजस्थान (कुल सीट-199) |
भारतीय जनता पार्टी- 32 आम आदमी पार्टी-28 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 8 अन्य – 2 | भारतीय जनता पार्टी- 49 बहुजन समाज पार्टी-1 अन्य – 1 | भारतीय जनता पार्टी- 161 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-58 बहुजन समाज पार्टी-4 अन्य – 3 | भारतीय जनता पार्टी- 162 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-21 एनपीपी- 4 अन्य – 1 |
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 4 अक्टूबर 2013 को जारी अपनी अधिसूचना में उल्लिखित चारों राज्यों के अतिरिक्त मिजोरम में विधान सभा चुनाव कराये जाने की घोषणा की थी. आयोग ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 तथा अनुच्छेद 172(1) तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में वर्णित अपनी शक्तियों, दायित्वों तथा कार्यों के तहत पाचों राज्यों में चुनाव कराये जाने की घोषणा की थी. मिजोरम में विधान सभा चुनाव 15 दिसंबर 2013 के पूर्व कराये जाने है तथा उल्लिखित चारों राज्यों में चुनाव आयोजित किये गये.
राज्यवार मतदाताओं की संख्या
राज्य | मतदाताओं की संख्या |
छत्तीसगढ़ | 16796174 |
मध्य प्रदेश | 46457724 |
राजस्थान | 40608056 |
दिल्ली | 11507113 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation