भारतीय राज्यों के संदर्भ में वर्ष 2012-13 के वार्षिक शिक्षा विकास सूचकांक में विद्यालयी शिक्षा में लक्षदीप प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त स्तर पर शिक्षा के विकास के सूचकांक में पहले स्थान पर रहा जबकि झारखण्ड को इसी सूचकांक में सबसे निम्न स्थान प्राप्त हुआ. शिक्षा विकास सूचकांक राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (नूपा) द्वारा प्रति वर्ष जारी किया जाता है. वर्ष 2012-13 हेतु शिक्षा विकास सूचकांक नूपा द्वारा 5 दिसंबर 2013 को जारी किया गया.
शिक्षा की बढ़ती सुलभता एवं आधारभूत अवसंरचनाओं के विकास के कारण भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के राज्यों को संदर्भित वर्ष के दौरान शिक्षा के विकास की सूची में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त हुआ.
शिक्षा विकास सूचकांक के मापन के मानकों में शिक्षा की सुलभता, आधारभूत अवसंरचनाएं एवं शिक्षकों की गुणवत्ता शामिल हैं. इस सूचकांक को बनाने में विद्यालयी शिक्षा की जिलेवार उपलब्ध सूचनाओं का उपयोग किया गया.
शिक्षा विकास सूचकांक में राज्यों की स्थिति
राज्य | रैंक (2012-13) | (रैंक 2011-12) |
लक्षदीप | 1 | - |
गुजरात | 18 | 10 |
मणिपुर | 9 | 23 |
केरल | 14 | 7 |
उत्तर प्रदेश | 34 | 32 |
पश्चिम बंगाल | 31 | 29 |
दिल्ली | 11 | 6 |
झारखण्ड | निम्नतम |
|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation