14 नवंबर: बाल दिवस
भारत में 14 नवंबर 2017 को बाल दिवस मनाया गया. यह दिवस बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया जाता है. भारत में बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है. यह दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह के रुप में मनाया जाता है.
यह भी पढ़े: विश्व मधुमेह दिवस विश्वभर में मनाया गया
बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है. भारत के अलावा बाल दिवस दुनिया भर में अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता है. पंडित जवाहर लाल नेहरु अपना अधिकतम समय बच्चों के साथ बिताना पसंद करते थे, वो हमेशा बच्चों के प्रति अपना लगाव जाहिर करते थे.
बाल दिवस का इतिहास: बाल दिवस की नींव वर्ष 1925 में रखी गई थी. इसके बाद वर्ष 1953 में विश्व भर में इसे मान्यता मिली संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर 1958 को बाल अधिकारों की घोषणा की लेकिन यह अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है. कुछ देशों में आज भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1950 से कई देशों में बाल संरक्षण दिवस (1 जून) पर ही बाल दिवस मनाया जाता है. जिसे वर्ल्ड चिल्ड्रन डे के नाम से जाना जाता है. यह दिवस बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी मूल जरूरतों को पूरा करने की याद दिलाता है.
पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में:
• पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था.
• वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे.
• जवाहर लाल नेहरू ने इंग्लैंड कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एमए किया.
• वे महात्मा गांधी के अनुयायियों में से एक थे.
• जवाहर लाल नेहरू ने ग्लिंप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसी कुछ पुस्तकें भी लिखी हैं.
• वे वर्ष 1926 से वर्ष 1928 तक अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में सेवा की.
• उन्हें वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मनित किया गया.
राष्ट्रीय एकता दिवस भारत भर में मनाया गया
Comments
All Comments (0)
Join the conversation