अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स मैगजीन ने वर्ष 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है. फोर्ब्स की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सर्वोच्च हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 38 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
इस सूची में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं. फोर्ब्स मैगजीन ने तीसरा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को प्रदान किया है. अजीम प्रेमजी की संपत्ति करीब 19 बिलियन डॉलर है, हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार भारत के दस आमिर वयक्ति निम्न हैं-
मध्यप्रदेश सरकार ने 1800 करोड़ रूपये की माइक्रो सिंचाई योजना की घोषणा की
- मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 38 बिलियन डॉलर
- अजीम प्रेमजी (विप्रो) संपत्ति- 19 बिलियन डॉलर
- हिंदुजा ब्रदर्स (अशोक लेलैंड) संपत्ति- 18.4 बिलियन डॉलर
- लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलर मित्तल) संपत्ति- 16.5 बिलियन डॉलर
- पल्लोनजी मिस्त्री (शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप) संपत्ति-16 बिलियन डॉलर
- गोदरेज फैमिली (गोदरेज ग्रुप) संपत्ति- 14.4 बिलियन डॉलर
- शिव नादर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज) संपत्ति- 13.6 बिलियन डॉलर
- कुमार बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) संपत्ति- 12.6 बिलियन डॉलर
- दिलीप संघवी (सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 12.1 बिलियन डॉलर
- गौतम अडाणी (अडाणी पोर्ट एंड सेज) संपत्ति- 11 बिलियन डॉलर
फोर्ब्स मैगजीन की सूची में सबसे अमीर भारतीय न्यूकमर ब्रिटानिया के नुसली वाडिया हैं. 73 साल के वाडिया की कुल संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर है. इस साल अमीरों की सूची में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक राधाकिशन दमानी ने भी वापसी की है. उनकी संपत्ति 9.3 बिलियन डॉलर है.
पूजा कादियान ने वुशु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा
फोर्ब्स मैगजीन की सूची के सबसे कम उम्र के अरबपति विजय शेखर शर्मा हैं. 39 साल के पेटीएम के मालिक विजय शेख शर्मा की कुल संपत्ति 1.47 बिलियन डॉलर है. वहीं इस सूची में सबसे अधिक उम्र के अरबपति संप्रदा सिंह हैं. अल्कम लेबोरेट्रीज के मालिक सिंह की उम्र 91 साल है. उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
अमीर भारतीय महिला-
अमीर भारतीय महिलाओं की करें, तो इस सूची में ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल टॉप पर हैं. 67 साल की सावित्री की संपत्ति 7.5 बिलियन डॉलर है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation