जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) को राजभाषा के कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2016-17 के ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. जेएनपीटी को यह पुरस्कार स्वायत्त संस्थाओं और परिषदों के लिए निर्धारित बी-श्रेणी के अंतर्गत दिया गया.
यह पुरस्कार 14 सितम्बर 2017 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया.
जेएनपीटी के उपाध्यक्ष नीरज बंसल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से यह पुरस्कार प्राप्त किया.
जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह:
• जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह या न्हावा शेवा अरब सागर तट पर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है.
• इस बंदरगाह का निर्माण मुंबई बंदरगाह के यातायात के दबाव को कम करने के लिये किया गया.
• इस बंदरगाह पर यहाँ मुख्य रूप से मालवाहक जहाजों का आवागमन होता है.
• यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है.
• इस पोर्ट (बंदरगाह) में 12.50 मीटर के डुबाव वाले पोतों का आवागमन हो सकता है.
• जवाहर लाल नेहरू पोर्ट 1980 के दशक के मध्य निर्मित और 26 मई 1989 से कार्यरत है.
• यह एलीफेंटा द्वीप से हटकर उत्तर-पूर्व में स्थित है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation