दमन एवं दीव : एक नजर में
दमन एवं दीव भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र है, जो गुजरात राज्य में अलग – अलग स्थित दमन व दीव दो स्थानों से मिलकर बना है | दमन एवं दीव तथा गोवा 1947 में भारत की आज़ादी के बाद भी पुर्तग़ाल की अधीनता में रहे। सन् 1961 में इन्हें भारत का अभिन्न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को दमन एवं दीव को संघ राज्य क्षेत्र/केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।
दमन और दीव भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र है जो गुजरात राज्य में स्थित दो मुख्य द्वीपों – दमन व दीव से मिलकर बना है | दीव एक छोटा सा द्वीप है जो कि गुजरात के वेरावल बंदरगाह के निकट स्थित है और यह दमन से लगभग 768 किमी की दूरी पर है। दीव का मुख्य भूमि के साथ संबंध दो पुलों के माध्यम से है। दमन गुजरात राज्य के वलसाड जिला के नजदीक स्थित है |
दमन और दीव तथा गोवा 1947 में भारत की आज़ादी के बाद भी पुर्तग़ाल की अधीनता में रहे। सन् 1961 में इन्हें भारत का अभिन्न भाग बना दिया गया। 30 मई, 1987 को गोवा को राज्य का दर्जा देने के बाद दमन और दीव को संघ राज्य क्षेत्र बना दिया गया।

दमन एवं दीव : एक नजर में
| क्षेत्रफल | 102 वर्ग किमी. |
| संघ राज्य क्षेत्र के रूप में गठन | 30 मई, 1987 |
| जनसंख्या (जनगणना,2011) | 242,911 |
| प्रमुख भाषाएँ | गुजराती व हिंदी |
| राजधानी | दमन |
| संसद सदस्य | |
| विधानमंडल | अनुपस्थित |
| हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | दमन, दीव |
| अर्थव्यवस्था | यहाँ खनिजों में नमक और उद्योगों में पर्यटन, मत्स्यन का प्रमुख स्थान है| |
| साक्षरता | 87.07 % |
| जिले | 2 |
| लिंगानुपात (जनगणना,2011) | 618 महिलाएं प्रति हजार पुरुष (भारत में सबसे कम ) |
| प्रमुख नदियाँ | कलेम, दमन गंगा (ये नदी दमन को को दो भागों नानी दमन /छोटा दमन तथा मोटी दमन /बड़ा दमन में बांटती है) |
| पर्यटन/ऐतिहासिक स्थल | बॉम जीजस गिरजाघर, अवर लेडी ऑफ सी गिरजाघर, अवर लेडी ऑफ रेमेडियोज गिरजाघर, मोती दमन और नानी दमन के क़िले, परगोला गार्डन, दीव में सेंट पॉल चर्च, दीव फोर्ट और पानीकोटा फोर्ट, नागोआ और चक्रतीर्थ तथा घोघला और समर हाउस चिल्ड्रन पार्क |
| जनघनत्व | 2,169 व्यक्ति/वर्ग किमी. |
| सीमावर्ती राज्य/ देश | |
| उच्च न्यायालय | यह मुंबई उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है | |
| प्रमुख धर्म | हिन्दू व ईसाई |
| प्रमुख तट | देवका तट,जैमपोरे तट,नागोआ बीच,चक्रतीर्थ बीच,गोमटीमाला तट |
| प्रमुख शहर | दमन और दीव |
Image Source:www.pinterest.com
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.