This is an archived article last updated on Jul 11, 2016. The information may be outdated.

भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य

Last Updated: Jul 11, 2016, 16:25 IST

भारत की जनगणना, जनसांख्यिकी (आबादी की विशेषताएं), आर्थिक आंकलनों, साक्षरता एवं शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, जन्म और मृत्यु दर आदि पर जानकारी का सबसे अधिक विश्वसनीय स्रोत है | 2011 की जनगणना देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी। यह जनगणना भारत के रजिस्ट्रार जनरल (जनगणना महापंजीयक) और जनगणना आयुक्त श्री सी. चंद्रमौली के मार्गदर्शन में की गयी थी ।

भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य
भारत की 2011 की जनगणना के बारे में 20 महत्वपूर्ण तथ्य

भारत की जनगणना, जनसांख्यिकी (आबादी की विशेषताएं), आर्थिक आंकलनों, साक्षरता एवं शिक्षा, आवास और घरेलू सुविधाएं, शहरीकरण, जन्म और मृत्यु दर आदि पर जानकारी का सबसे अधिक विश्वसनीय स्रोत है | यह जनगणना भारत के रजिस्ट्रार जनरल (जनगणना महापंजीयक) और जनगणना आयुक्त श्री सी. चंद्रमौली के मार्गदर्शन में की गयी थी |

2011 की जनगणना देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी। गांव, कस्बा और वार्ड स्तर के प्राथमिक आंकड़ों का यह एकमात्र स्रोत है। यह केंद्र और राज्य सरकारों को योजना एवं नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां, विद्वान, व्यापार जगत के लोग, उद्योगपति और कई अन्य इसका व्यापक पैमाने पर उपयोग करते हैं।

जनगणना-2011 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं–

1. राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या

35

2. जिलों की सं.

640 (वर्ष 2001 से 47 ज्यादा हैं )

3. शहरों की संख्या

7,933 (वर्ष 2001 से 2772 ज्यादा हैं)

4. गांवों की संख्या

6,40,930 (वर्ष 2001 से 2342 ज्यादा हैं)

5. कुल आबादी  

1,21,05,69,573 (68.8% शहरी और 31.2% ग्रामीण)

6. शिशु लिंगानुपात (0- 6 वर्ष )

919 (ग्रामीण - 923  और शहरी-905)

7. लिंगानुपात

940 महिलाएं /1000 पुरुष

8. आबादी का घनत्व

382 व्यक्ति/ वर्ग किमी

9. वर्ष 2001 से 2011 के बीच दशकीय जनसंख्या वृद्धि

17.64%

10. साक्षरता दर  

कुल आबादी का 74.04%

11. भारत में दुनिया की कुल आबादी है–

17.5%

12. भारत की आबादी अब, इन देशों की संयुक्त  आबादी से अधिक है

अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और बांग्लादेश

13. सबसे कम आबादी वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है

64,429 व्यक्ति

14. शीर्ष पांच शिक्षित राज्य हैं…

1 केरल                 94.00 %

2 लक्ष्यद्वीप             91.85 %

3 मिजोरम                91.33 %

4. गोवा                  88.70 %

5. त्रिपुरा                  87.22 %

15. सर्वोच्च लिंगानुपात वाले – शीर्ष पांच राज्य

 

1. केरल               1084

2. पुडुचेरी                1037

3. तमिलनाडु               996

4. आंध्र प्रदेश              993

5. छत्तीसगढ़             991

16. सबसे कम लिंगानुपात– शीर्ष पांच राज्य

1. दमन और दीव        618   

2. दादर और नगर हवेली    774

3. चंडीगढ़                818

4. दिल्ली               868   

5. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह                    876

17. पांच सर्वाधिक घनत्व वाले केंद्र शासित प्रदेश

1. दिल्ली               11,320

2. चंडीगढ़                 9,258     

3. पुडुचेरी                 2,547     

4. दमन और दीव         2,191      

5. लक्ष्यद्वीप             2,149

18. सबसे अधिक घनत्व वाले चार शीर्ष राज्य

1. बिहार                 1,106   

2. पश्चिम बंगाल       1,028   

3. केरल                 860   

4. उत्तर प्रदेश          829

19. भारत के शीर्ष चार सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं .........

1. उत्तर प्रदेश      199,281,477 (16.49%)

2. महाराष्ट्र        112,372,972 (9.28%)

3. बिहार           103,804,637 (8.58%)

4. पश्चिम बंगाल      91,347,736 (7.55%)

20. भारत के सबसे कम आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश

1. चंडीगढ़   1, 054, 686 (0.09%)

2. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह       379, 944 (0.03%)

3. दादर और नगर हवेली   342, 853(0.03%)

4. दमन और दीव    242,911(0.02%)

5. लक्ष्यद्वीप         64,429 (0.01%)

यदि आप भूगोल पर प्रशोत्तरी हल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें ...

भूगोल क्विज

 

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jul 11, 2016, 16:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News