This is an archived article last updated on Jun 24, 2016. The information may be outdated.

AM और PM का अर्थ क्या है?

Last Updated: Jun 24, 2016, 11:54 IST

लोग अक्सर AM और PM को डिजिटल घड़ी पर देखते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि "समय अवधि को बताने वाले इन शोर्ट फॉर्म का क्या मतलब होता है"? AM (Ante Meridiem) का अर्थ है पूर्वाह्न (सुबह) जबकि PM (Post Meridiem) का अर्थ है मध्याह्न के बाद। इसलिए 24 घंटे के एक दिन को दो अवधि में बांटा गया है– AM जिसका अर्थ है मध्याह्न से पहले और PM जिसका अर्थ है मध्याह्न के बाद। संख्या की दृष्टि से प्रत्येक अवधि में 12 घंटे होते हैं।

AM और PM का अर्थ क्या है?
AM और PM का अर्थ क्या है?

अक्सर लोग AM और PM को डिजिटल घड़ी पर देखते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि "समय अवधि को बताने वाले इन शोर्ट फॉर्म का क्या मतलब होता है"? AM (Ante Meridiem) का अर्थ है पूर्वाह्न (सुबह) जबकि PM (Post Meridiem) का अर्थ है मध्याह्न के बाद। इसलिए 24 घंटे के एक दिन को दो अवधि में बांटा गया है– AM जिसका अर्थ है मध्याह्न से पहले और PM जिसका अर्थ है मध्याह्न के बाद। संख्या की दृष्टि से प्रत्येक अवधि में 12 घंटे होते हैं।

इसलिए AM और PM शब्द समय– अवधि से जुड़ा है I AM और PM दोनों ही लातिन भाषा के शब्द हैं I

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:-

"घड़ी" मानव जाति के आरंभिक आविष्कारों में से एक है। "घड़ी" शब्द डच, उत्तर फ्रांसिसी और मध्यकालीन लैटिन के केल्टिक शब्द क्लेगन और क्लोक्का से लिया गया है। इनका अर्थ होता है "घंटी"। इस उपकरण को एक कैलेंडर दिन के प्राकृतिक दिन/ रात को जानने के लिए डिजाइन किया गया था। इसे दो चक्रों में बनाया गया था ताकि दिन में सूर्य की स्थिति का पता लगाया जा सके और रात में चंद्रमा और तारों की स्थिति जानी जा सके।

मिस्र के लोगों ने ‘12’ के आधार का प्रयोग करते हुए सबसे पहले दिन को 24 बराबर हिस्सों में बांटा था। घड़ी का पूरा प्रकरण और विभाजित समय अवधि सिर्फ पृथ्वी के घूर्णन को परिलक्षित करने के लिए थी, इसलिए प्राचीन काल में सूर्य घड़ी का प्रयोग आक्षांश की जानकारी के आधार पर सौर समय मापने के लिए किया जाता था। इसे छह हजार वर्षों पहले बेबीलोन में बनाया गया था।

12 घंटे वाली घड़ी में 12 pm या Noon की अस्पष्टता:-

12 PM या 12 AM कहना गलत है क्योंकि यह न तो दोपहर के बाद होता है और न ही दोपहर से पहले। इसलिए इन घंटों को मध्यरात्रि या मध्याह्न के तौर पर निरूपित करने की अनुशंसा की गई है। अतः दिन के दौरान प्रत्येक घंटा (मध्यरात्रि और मध्याह्न को छोड़कर) के बाद में AM या PM जोड़ा जाता है ताकि यह पता चल सके कि वह समय सुबह का है, दोपहर का या शाम का।

Image source:www.pinterest.com

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Jun 24, 2016, 11:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News