भारतीय नौसेना का जहाज ‘सर्वेक्षक’ 15 नवंबर 2017 को तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त जल सर्वेक्षण के लिए दार-ए-सलाम पहुंचा. भारतीय महासागर क्षेत्र में विदेशी देशो के साथ द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से नौसेना की दक्षिणी कमान का सर्वेक्षण पोत आईएनएस सर्वेक्षक तंजानिया के दार–ए-सलाम पहुचा.
यह भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
मुख्य तथ्य:
• आईएनएस सर्वेक्षक तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त जल सर्वेक्षण अभियान में भाग लेगा.
• इस संयुक्त सर्वेक्षण अभियान का आयोजन तंजानिया के नौसेना कर्मियों के साथ किया जायेगा. जिन्हे गोवा स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया गया है.
• सर्वेक्षण के दौरान तंजानिया के नौसैनिकों को अत्याधुनिक समुद्री उपकरणों और अभ्यासों से अभ्यस्त किया जायेगा. इस दौरान तंजानिया की नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास भी आयोजित किये जायेगे.
• हाल ही के दिनों में भारतीय नौसेना के जहाजों जमुना, सतलुज और दर्शक ने तंजानिया के दार-ए-सलाम,जंजीबार, मकोनी और पोर्ट टांगा के विभिन्न सर्वेक्षण किये है.
• इसके साथ ही आईएनएस सर्वेक्षक ने श्रीलंका, मारीशस,सेशेल्स और केन्या मे विभिन्न सर्वेक्षण अभियानों में भाग लिया है.
आईएनएस सर्वेक्षक के बारे में:
• आईएनएस सर्वेक्षक आधुनिक उपकरणो से लैस कोच्चि में आधारित भारतीय नौसेना का एक विशेष सर्वेक्षण जहाज है.
• इसके साथ ही जहाज में चेतक हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है जिसका सर्वेक्षण के दौरान व्यापक प्रयोग किया जाता है.
• यह जहाज दर्शक क्षेणी के जहाजों में दूसरा है और इसमें 15 अधिकारी और 175 नौसेना कर्मी तैनात है.
• आइएनएस सर्वेक्षक सर्वे हेतु विशेषज्ञता हासिल किए हुए है.
• इसमें गहरे समुद्र में काम आने वाला मल्टी बीम इको साउंड सिस्टम लगा हुआ है.
• इसमें साइड स्कैन सोनार, पूर्णत: आटोमैटिक डिजिटल सर्वे मशीन और प्रोसेसिंग सिस्टम लगा हुआ है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation