इस क्विज का उद्देश्य भारत की नदियों से सम्बंधित तथ्यात्मक व संकल्पनात्मक जानकारी को प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें। साथ ही साथ यह क्विज छात्रों के भारतीय नदियों से संबन्धित ज्ञान की वृद्धि में भी सहायक साबित होगी।
1. ‘हीराकुंड बांध' किस नदी पर स्थित है?
A. मेघना
B. महानदी
C. कृष्णा
D. कावेरी
Ans: B
2. निम्नलिखित में से कौन सी नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती है?
A. गंगा
B. महानदी
C. ताप्ती
D. कावेरी
Ans: C
3. किशनगंगा नदी किस राज्य से होकर बहती है?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर
D. असम
Ans: C
4. 'भाखड़ा नांगल बांध' किस नदी पर स्थित है?
A. रावी
B. सतलज
C. गंडक
D. यमुना
Ans: B
5. पुणे शहर किस नदी के किनारे स्थित है?
A. मुथा
B. मूसी
C. लूनी
D. कोशी
Ans: A
भारतीय भूगोल (सामान्य व भौतिक भूगोल) पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (सेट-1)
6. ‘बगलिहार बांध' किस नदी पर स्थित है?
A. झेलम
B. चिनाब
C. सतलज
D. गंडक
Ans: B
7. ‘वुलर झील’ निम्न में से किस नदी पर स्थित है?
A. झेलम
B. चिनाब
C. व्यास
D. सतलज
Ans: A
8. लोहित नदी निम्न में से किस भारतीय राज्य में प्रवाहित होती है?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. जम्मू-कश्मीर
D. अरुणाचल प्रदेश
Ans: D
9. नदी निर्मित द्वीप 'माजुली' निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
A. ब्रह्मपुत्र
B. सिंधु
C. ताप्ती
D. नर्मदा
Ans: A
10. निम्नलिखित में से किस दर्रे से होकर सतलज नदी तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है?
A. बनिहाल
B. नाथू ला
C. शिपकी ला
D. नामा
Ans: C
भूगोल के बुनियादी शब्दावली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation