जानें भारत के किस राज्य में मांसाहारियों (नॉन वेज खाने वालों) का प्रतिशत सबसे अधिक है?
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यमनाथ द्वारा अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश देने के बाद देश में शाकाहारी (वेज) बनाम मांसाहारी (नॉन वेज) की बहस तेज हो गई हैl यूँ तो दुनिया भर में भले ही भारत की छवि शाकाहारी देश (वेजिटेरियन कंट्री) के रूप में है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि केन्द्र सरकार की सैम्पटल रजिस्ट्रे शन सिस्टरम (SRS) की बेसलाइन सर्वे 2014 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 साल से अधिक उम्र की 71% आबादी मीट या नॉनवेज का सेवन करती हैl इस लेख में हम विभिन्न राज्यों की कुल जनसंख्या में प्रतिशत के आधार पर मांसाहारी भोजन (नॉन वेज) खाने वालों की सूची दे रहे हैंl
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर पूरे राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिया हैl इस आदेश के कारण लखनऊ से लेकर इलाहाबाद तक और नोएडा से लेकर बनारस तक अवैध बूचड़खानों को बंद किया जा रहा है। इसके कारण यह पूरा मामला धीरे-धीरे राजनीतिक रंग लेता जा रहा है और देश में शाकाहारी (वेज) बनाम मांसाहारी (नॉन वेज) की बहस तेज हो गई हैl

Image source: India.com
यूँ तो दुनिया भर में भले ही भारत की छवि शाकाहारी देश (वेजिटेरियन कंट्री) के रूप में है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि केन्द्र सरकार की सैम्पएल रजिस्ट्रे शन सिस्टंम (SRS) की बेसलाइन सर्वे 2014 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 साल से अधिक उम्र की 71% आबादी मीट या नॉनवेज का सेवन करती हैl इस रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 71.6 फीसदी पुरुष और 70.7 फीसदी महिलाएं मांसाहारी (नॉन वेज खाती) हैं।
मांसाहारी भोजन (नॉन वेज) खाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोग काफी पीछे
चूंकि शाकाहारी (वेज खाने वाले) बनाम मांसाहारी (नॉन वेज खाने वाले) की बहस से संबंधित हाल की घटनाओं का केन्द्र उत्तर प्रदेश रहा है, अतः हम आपको बताना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के लोग मांसाहारी (नॉनवेज) खाने में देश के ज्याादातर बड़े राज्यों से काफी पीछे है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 52.5% आबादी ही मांसाहारी (नॉन वेज खाने वाले) हैंl इसके अलावा देश में विभिन्न राज्यों की कुल जनसंख्या में प्रतिशत के हिसाब से देखा जाय तो उत्तर प्रदेश शीर्ष 10 राज्यों की सूची से बाहर हैl इस लेख में हम विभिन्न राज्यों की कुल जनसंख्या में प्रतिशत के आधार पर मांसाहारी भोजन (नॉन वेज) खाने वालों की सूची दे रहे हैंl

Image source: thechilika.com
1. तेलंगाना
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 98.70%
पुरूषों का प्रतिशत - 98.6
महिलाओं का प्रतिशत - 98.6
जाने भारत के 20 सबसे ईमानदार शहर कौन से हैं
2. पश्चिम बंगाल
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 98.55%
पुरूषों का प्रतिशत - 98.7
महिलाओं का प्रतिशत - 98.4
3. आंध्र प्रदेश
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 98.25%
पुरूषों का प्रतिशत - 98.4
महिलाओं का प्रतिशत - 98.1
4. तमिलनाडु
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 97.65%
पुरूषों का प्रतिशत - 97.8
महिलाओं का प्रतिशत - 97.5
5. ओड़िशा
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 97.35%
पुरूषों का प्रतिशत - 97.7
महिलाओं का प्रतिशत - 97.0
6. केरल
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 97%
पुरूषों का प्रतिशत – 97.4
महिलाओं का प्रतिशत – 96.6
7. झारखण्ड
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 96.75%
पुरूषों का प्रतिशत – 97.2
महिलाओं का प्रतिशत – 96.3
प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन जो वास्तव में भारतीय मूल के नहीं हैं |
8. बिहार
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 92.4%
पुरूषों का प्रतिशत – 93.2
महिलाओं का प्रतिशत – 91.7
9. छत्तीसगढ़
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 82.4%
पुरूषों का प्रतिशत – 82.7
महिलाओं का प्रतिशत – 81.4
10. असम
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 79.4%
पुरूषों का प्रतिशत – 78.6
महिलाओं का प्रतिशत – 80.2
11. कर्नाटक
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 78.9%
पुरूषों का प्रतिशत – 79.1
महिलाओं का प्रतिशत – 78.7
12. उत्तराखण्ड
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 72.6%
पुरूषों का प्रतिशत – 74.5
महिलाओं का प्रतिशत – 70.3
13. जम्मू-कश्मीर
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 68.8%
पुरूषों का प्रतिशत – 68.8
महिलाओं का प्रतिशत – 68.1
14. दिल्ली
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 60.5%
पुरूषों का प्रतिशत – 63.2%
महिलाओं का प्रतिशत – 57.8%
15. महाराष्ट्र
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 59.8%
पुरूषों का प्रतिशत – 59.0
महिलाओं का प्रतिशत – 60.6
16. उत्तर प्रदेश
मांसाहारी व्यक्तियों की संख्या - कुल जनसंख्या का 52.5%
पुरूषों का प्रतिशत – 55
महिलाओं का प्रतिशत – 50.3
रोज़मर्रा के जीवन में उपयोग किए जाने वाले 13 सामान्य प्रतीक एवं उनके अर्थ
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.