This is an archived article last updated on May 17, 2024. The information may be outdated.

भारत के 10 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्यों की सूची, पढ़ें

Last Updated: May 17, 2024, 14:56 IST

भारत में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए चुनावी रण में देशभर से दिग्गज उतरे हुए हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, ऐसे में यहां का आम चुनाव दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में से एक है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के 10 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024

भारत में चुनावी शंखनाद हो चुका है और चुनावी रण में सियासी पारियां भी खेली जा रही हैं। इस कड़ी में चुनावी मैदान में दिग्गज से लेकर नए बांकुरे भी अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे हैं, जिससे जीत के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बागडोर संंभाल सके। हालांकि, सत्ता की गद्दी तक पहुंचने के लिए सरकार को बहुमत पेश करना होगा। इसके लिए प्रत्येक लोकसभा सीट की जीत का महत्त्व है।

इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में 10 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।  

पढ़ेंः VVPAT और Ballot Paper में क्या होता है अंतर, जानें

भारत में कुल लोकसभा सीटें 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितनी लोकसभा सीटे हैं, तो आपको बता दें कि देश में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं। हालांकि, इन सीटों की अधिकतम संख्या 550 तक हो सकती है। इसमें 530 सीटें राज्यों और 20 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों से होती हैं। वर्तमान में 524 सीटें राज्यों और 19 सीटें केंद्र शासित प्रदेश से हैं। 

सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य

भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्य की बात करें, तो यह उत्तर प्रदेश राज्य है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलो में आते हैं। इन मंडलों में कुल 80 लोकसभा सीटें और 31 राज्य सभा सीटें हैं। साथ ही 403 विधान सभा सीटें और 100 विधान परिषद् सीटें भी हैं। राज्य में लोकसभा सीट सबसे अधिक होने का कारण आम चुनाव में इस राज्य की महत्ता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि, कुल लोकसभा सीटों में यहां की सीटों का अच्छा-खासा प्रतिशत होता है। इस वजह से कहा भी जाता है कि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है।

दूसरा सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य महाराष्ट्र है, जहां लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।  इसे भी केंद्र की राजनीति का गढ़ कहा जाता है।

भारत के 10 सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले राज्यों की सूची

 

संख्या

राज्य

कुल लोकसभा सीटें

1

उत्तर प्रदेश

80

2

महाराष्ट्र

48

3

बिहार

40

4

आंध्र प्रदेश

25

5

पश्चिम बंगाल

42

6

तमिलनाडू

39

7

मध्य प्रदेश

29

8

कर्नाटक

28

9

गुजरात

26

10

राजस्थान

25

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए कितने बहुमत की जरूरत होती है ? यदि नहीं जानते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इस संबंध में जान सकते हैं। 

पढ़ेंः केंद्र में सरकार बनाने के लिए कितने बहुमत की जरूरत होती है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 17, 2024, 14:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News