This is an archived article last updated on Jun 5, 2024. The information may be outdated.

केंद्र में सरकार बनाने के लिए कितने बहुमत की जरूरत होती है, जानें

Last Updated: Jun 5, 2024, 15:56 IST

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारे यहां संसद के दो सदन होते हैं, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा सदन शामिल है। इस समय चुनावी माहौल बना हुआ है लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानि कि लोकसभा चुनाव में पूरा देश शामिल रहा था। वहीं, अब 4 जून को फैसला सबके सामने होगा। 

सरकार बनाने के लिए कितना बहुमत जरूरी
सरकार बनाने के लिए कितना बहुमत जरूरी

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारे यहां संसद के दो सदन होते हैं, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा सदन शामिल है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव  की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 18वीं लोकसभा के लिए सरकार चुनी जानी है, जिसके लिए चुनावी रण में नए चेहरों से लेकर पुराने दिग्गज भी अपना भाग्य आजमाया है।

 4 जून को नतीजे जारी हो गए हैं, जिसके तहत एनडीए गठबंधन को 293 व इंडिया गठबंधन को 233 सीटें मिली हैं। अब हम जान लेते हैं कि संसद के निचले सदन लोकसभा तक पहुंचने और केंद्र सरकार बनाने के लिए कितने बहुमत की आवश्यकता है, इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें।

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

क्या है आम चुनाव 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आम चुनाव क्या है। आम या लोकसभा चुनाव देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक घटना है। आम चुनावों के दौरान भारत के नागरिक लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करते हैं, जो संसद का निचला सदन है। इन्हें हर 5 साल में आयोजित किया जाता है। लोकसभा का नेतृत्व भारत के प्रधानमंत्री करते हैं, जो सरकार में सर्वोच्च आधिकारिक व्यक्ति हैं।

आम चुनाव देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे अगले पांच वर्षों के लिए केंद्र सरकार की संरचना और उसकी नीतियों को निर्धारित करते हैं।

लोकसभा में कितने सांसद होते हैं ?

लोकसभा या भारतीय संसद के निचले सदन में वर्तमान में 543 सदस्य हैं। इनमें से 530 सीधे राज्यों से और 20 केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाते हैं। वर्तमान में राज्यों से 524 और केंद्र शासित प्रदेशों से 19 लोकसभा सदस्य हैं। संविधान के 84वें संशोधन अधिनियम के बाद, 1971 की जनगणना के आधार पर अलग-अलग राज्यों को सौंपी गई लोकसभा की मौजूदा सीटों की कुल संख्या 2026 के बाद होने वाली पहली जनगणना तक अपरिवर्तित रहनी चाहिए।

लोकसभा अपनी पहली बैठक के लिए नियुक्त तिथि के पांच साल बाद भंग हो जाती है (जल्दी विघटन के कुछ अपवादों के साथ)। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त होने वाला है। ऐसे में इस बार 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव प्रक्रिया चली थी, जिसके तहत सातवें चरण की वोटिंग 1 जून तक चली। इसके बाद नतीजे जारी 4 जून, 2024 को जारी किए गए। 

सरकार बनाने के लिए कितना बहुमत जरूरी

अब सवाल है कि आखिर सरकार बनाने के लिए कितना बहुमत जरूरी होती है, तो आपक बता दें कि लोकसभा में कम से कम 50 फीसदी का बहुमत जरूरी है। इसका मतलब यह हुआ हुआ कि पार्टी को कम से कम 272 सीटें जीतनी चाहिए। यदि पार्टी 272 से अधिक सीटें जीतती है, तो वह अपनी खुद की सरकार बना सकती है। हालांकि, यहां 272 से कम सीटें होने पर पार्टी को अन्य किसी पार्टी का सहयोग लेना होगा, जिससे गठबंधन की सरकार बन सकती है। यही वजह है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी कोशिश करती है कि वह पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाए, जिससे वह सदन में किसी भी मुद्दे को कम विरोध के साथ पास करा सके। क्योंकि, जितना अधिक बहुमत होगा, उतना ही कम किसी मुद्दे पर विपक्ष की ओर से कम विरोध होगा।  

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2024, 15:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News