AIBE 20 Exam 2025: कल 30 नवंबर को होगा AIBE 20 एग्जाम, जानें ड्रेस कोर्ड और इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट लिस्ट

Last Updated: Nov 29, 2025, 18:28 IST

BCI कल, 30 नवंबर, 2025 को AIBE 20 एग्जाम आयोजित करेगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

AIBE 20 Exam Day Guidelines, Timings Here
AIBE 20 Exam Day Guidelines, Timings Here

AIBE 20 Exam Guidelines in Hindi: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। AIBE का एग्जाम कल, 30 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। AIBE एग्जाम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। साथ ही, एग्जाम में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जारी किए गए ड्रेस कोड और जरूरी डाक्यूमेंट की लिस्ट का ध्यान रखें। 

AIBE 20 एग्जाम में सभी निर्धारित एग्जाम सेंटर में करवाई जाएगी। छात्र अपने-अपने एग्जाम सेंटर पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करें। छात्र एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड लेकर जाएं। यदि आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

Important Documents: इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट की चेक लिस्ट बनाकर साथ ले जाएं

एग्जाम सेंटर पर इन इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को साथ ले जाना जरूरी है। इनके बिना आपको एग्जाम में एंट्री नहीं दी जाएगी।

इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट  डिटेल्स 
AIBE 20 एडमिट कार्ड इसकी दो रंगीन प्रिंट आउट प्रतियां साथ रखें
वैध फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल (Original) प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो दो हालिया पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ (एडमिट कार्ड वाली फोटो से मेल खाती हुई)
पेन केवल नीला या काला बॉलपॉइंट पेन (OMR शीट भरने के लिए)
बीयर एक्ट (Bare Acts) केवल नोट्स या कमेंट्री रहित साफ़ बीयर एक्ट ले जाने की अनुमति है। (नोट्स/कमेंट्स वाले एक्ट की अनुमति नहीं होगी)

एग्जाम सेंटर में क्या पहनें? 

  • बच्चों को सिंपल फॉर्मल कपड़े, शर्ट, ट्राउजर या प्लेन ड्रेस पहननी चाहिए | AIBE exam के दौरान अतरंगी कपडे या भरी ज्वेलरी पहनने से बचना चाहिए। 
  • भड़कीले स्लोगन और पैटर्न वाले कपड़े पहनने से बचें
  • बच्चे आरामदायक जूते पहनें।
  • अगर आप धार्मिक कपड़े पहनते हैं (जैसे हेडस्कार्फ, पगड़ी, या किसी खास कल्चरल कपड़े), तो सुनिश्चित कर लें कि यह अनुमत है व इससे एग्जाम प्रोसेस में रुकावट न आए।
  • फुल-स्लीव शर्ट, जैकेट, हुडी, टोपी या स्कार्फ पहनने से बचें|
  • महिला उम्मीदवार फ्लैट जूते या जूते पहनें। हील्स पहनने से बचें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2025, 18:25 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News