JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो की डेट्स घोषित, 27 नवंबर को बंद होगा रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Nov 21, 2025, 12:15 IST

JEE Main 2026 सेशन 1 करेक्शन विंडो 1 और 2 दिसंबर 2025 को उपलब्ध होगी। साथ ही, सभी छात्र 27 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को jeemain.nta.nic.in पर जाकर पूरा कर लें। 

JEE Main 2026 Application Correction Dates Announced
JEE Main 2026 Application Correction Dates Announced

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026, सेशन 1 के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यदि आप देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप वेबसाइट पर जरूर नजर रखें। 

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कब है? 

JEE Main 2026 के 1 सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 को बंद कर दी जाएगी। जिन छात्रों ने अभी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म फील नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर भर दें। साथ ही, विंडो बंद होने के कुछ ही देर बाद, JEE Main 2026 करेक्शन विंडो खुल जाएगी। कैंडिडेट पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करके अपने भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म में सभी बदलाव कर सकते हैं।

JEE Main 2026 सेशन 1 करेक्शन विंडो 

NTA ने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए एक विंडो खोलने का निर्णय लिया है। यह उन छात्रों के लिए एक-बार का अवसर है, जिन्होंने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है।

JEE Main 2026 करेक्शन विंडो की इंपोर्टेंट डेट्स 

इवेंट  डेट  टाइम 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 27 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक
करेक्शन विंडो  01 दिसंबर 2025 सुबह 10:00 बजे (संभावित)
करेक्शन करने की लास्ट डेट 02 दिसंबर 2025 रात 11:50 बजे तक

किन जानकारियों को बदला जा सकता हैं?

NTA ने करेक्शन विंडो के दौरान कुछ ही फील्ड में बदलाव की इजाजत दी है। छात्र नीचे दी गई टेबल से जाने की वह किन-किन चीजों में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही, इन बदलावों को करते समय अच्छे से सावधानी बरते, क्योंकि यह सुविधा केवल एक बार प्रदान की जाएगी।

कार्रवाई

फील्ड

अभ्यर्थियों को किसी भी एक क्षेत्र को बदलने की अनुमति होगी

छात्र का नाम या पिता का नाम यामां का नाम

अभ्यर्थियों को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी

कक्षा 10वीं/समकक्ष विवरण कक्षा 12वीं/समकक्ष विवरण राज्य पात्रता संहिता

अभ्यर्थियों को उनके स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी (यह एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि एनटीए अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है)

परीक्षा शहर का चयन परीक्षा का माध्यम

अभ्यर्थियों को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी

जन्म तिथि लिंग वर्ग उप-श्रेणी/दिव्यांगजन (यदि यूडीआईडी पोर्टल द्वारा सत्यापित नहीं है) हस्ताक्षर 

अभ्यर्थियों को निम्नलिखित फील्ड जोड़ने की अनुमति होगी:

कागज

अभ्यर्थियों को पहचान विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान के साथ पंजीकरण कराया है)

आधार विवरण

किन जानकारियों में बदलाव नहीं किया जा सकता?

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल एड्रेस
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • आपातकालीन संपर्क विवरण
  • उम्मीदवार की फोटो
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 21, 2025, 12:15 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News