भारत ने पांचवें एशियाई इंडोर एवं मार्शल आर्ट खेलों के तीसरे दिन ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक सहित चार पदक जीते. पूर्णिमा हेमब्रम ने महिला पेंटाथलन में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने पांच स्पर्धाओं में 4062 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया.
तेजिंदर पाल सिंह तूर और संजीवनी जाधव ने क्रमश पुरूषों के गोला फेंक और महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते. नीना वराकिल ने महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया.
तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपने तीसरे प्रयास में 19.26 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता. कजाखस्तान के इवान इवानोव ने 19.60 मीटर के साथ खेलों का रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता.
केंद्रीय गृह मंत्री ने एसएसबी की नई खुफिया व्यवस्था का संचालन शुरू किया
संजीवनी जाधव ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में नौ मिनट 26.34 मीटर का समय निकाला और वह संयुक्त अरब अमीरात की मोहम्मद आलिया मोहम्मद से पीछे दूसरे स्थान पर रही. महिलाओं की लंबी कूद में नीना ने 6.04 मीटर कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया.
भारत चार पदकों के साथ अब पदक तालिका में 11वें स्थान पर है. मेजबान तुर्कमेनिस्तान 26 स्वर्ण पदक, 21 रजत पदक और 12 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है.
मार्शल आर्ट:
• मार्शल आर्ट या लड़ाई की कलाएं विधिबद्ध अभ्यास की प्रणाली और बचाव के लिए प्रशिक्षण की परंपराएं हैं.
• सभी मार्शल आर्ट्स का एक समान उद्देश्य ख़ुद की या दूसरों की किसी शारीरिक ख़तरे से रक्षा करें.
• इसके अलावा कुछ मार्शल आर्ट को जहां आस्था जैसे हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, दाओवाद, कन्फ्यूशीवाद या शिन्टो से जोड़ा जाता है, वहीं दूसरी सम्मान के एक विशेष नियम का पालन करती हैं.
• मार्शल आर्ट को विज्ञान और कला दोनों माना जाता है. इनमें से कई कलाओं का प्रतिस्पर्धात्मक अभ्यास भी किया जाता है, ज़्यादातर लड़ाई के खेल में, लेकिन ये नृत्य का रूप भी ले सकती हैं.
भारत ने विश्व सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में 21 पदक जीते
Comments
All Comments (0)
Join the conversation