BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Dec 17, 2025, 08:51 IST

BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 5,401 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 OUT
बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 OUT

BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 16 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2025 तक पटना सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 5,401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

70th BPSC Mains Result 2025: बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा रिजल्ट के आंकड़े

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, टाइपिंग या लिपिकीय गलती के कारण परिणाम में संशोधन किया जा सकता है। इस परिणाम में कुल 5401 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 2243, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 533, अनुसूचित जाति के 819, अनुसूचित जनजाति के 54, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 918, पिछड़ा वर्ग के 672 और पिछड़ा वर्ग महिला कोटा के 162 उम्मीदवार शामिल हैं।

इन 5401 सफल उम्मीदवारों में क्षैतिज आरक्षण के तहत 49 दृष्टिबाधित, 43 मूक-बधिर, 48 अस्थि दिव्यांग और 35 मानसिक/बहु दिव्यांग उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार राज्य के पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के नाती-नतिनी/पोता-पोती श्रेणी के 91 उम्मीदवार भी इस सूची में हैं। सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Screenshot 2025-12-16 194542

बिहार बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 PDF Download Link

25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा में चयनित हुए उम्मादवारों का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर बीपीएससी 70वीं मेंस रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 70th Mains Result 2025 PDF

यहां क्लिक करें

bpsc

बीपीएससी 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद “Results” या “Latest Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. वहां “BPSC 70th Combined Competitive Mains Examination Result 2025” लिंक को चुनें।

  4. लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

  5.  पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

नोट: मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवार आगे की इंटरव्यू प्रक्रिया, तिथि और दस्तावेज़ सत्यापन से जुड़ी जानकारी के लिए BPSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।

बीपीएससी  CCE 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 पर उल्लिखित विवरण क्या है?

बीपीएससी सीसीई 70वीं मेन्स रिजल्ट 2025 में नीचे दी गई जानकारी शामिल है:

  • परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • पद का नाम
  • परीक्षा तिथि
  • सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Dec 16, 2025, 18:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News