Bihar BPSC Judicial Service Vacancy 2026: 33वीं बिहार न्यायिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुल 173 रिक्त पदों पर आवेदन
BPSC Judicial Service Vacancy 2026: बीपीएससी विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कुल 173 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें से 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया सहित विवरण आगे लेख में जानें।
BPSC Judicial Service Vacancy 2026:बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज के पदों के लिए नोटिफिकेशन 23 फरवरी को जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर जूनियर डीविजन के कुल 173 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदकों का चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) पद का विज्ञापन जारी किया।
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) February 26, 2026
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #ExamUpdate… pic.twitter.com/QcveCUYuRU
BPSC Judicial Service Vacancy 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए 69 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 17, अनुसूचित जाति 28, अनुसूचित जनजाति 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 और पिछड़ा वर्ग के 21 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
बिहार बीपीएससी सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक
BPSC Judicial Service Vacancy 2026: हाइलाइट्स
33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा निकाले गए पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 फरवरी को जारी किया गया है। उम्मीदवार अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें।
| परीक्षा | 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | सिविल जज ( जूनियर डीविजन) |
| पदों की संख्या | 173 |
| विज्ञापन संख्या | 12/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन तिथि | 25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | लॉ डिग्री |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
Bihar Civil Judge Vacancy 2026 Age Limit: आयु सीमा
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। वहीं, बिहार बीपीएससी के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को न्यायिक सेवा के 33वें पद के लिए छूट दी जाएगी।
Bihar Civil Judge Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
बिहार बीपीएससी 33वीं न्यायिक सेवा आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून में ग्रेजुएशन डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास विज्ञापन की तिथि तक बार में कम से कम तीन 3 वर्ष का कानूनी अभ्यास का अनुभव होना चाहिए। अनुभव की अवधि की गणना संबंधित राज्य बार काउंसिल में अनंतिम नामांकन/रजिस्ट्रेशन तिथि से की जाएगी।
BPSC Judicial Service Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
-
आवेदन करने के लिए पर्सनल डिटेल जैसे शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण भरें।
-
मांगे गए डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check: UPPSC LT Grade Result 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.