BPSC AEDO Exam Date 2026: 14 अप्रैल से लिखित परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल और ऑफिशियल नोटिस देखें

Last Updated: Feb 27, 2026, 12:06 IST

BPSC AEDO Exam Date 2026: बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer) लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।

BPSC AEDO Exam Date 2026 Out
BPSC AEDO Exam Date 2026 Out

BPSC AEDO New Exam Date 2026: बिहार संघ लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने जा रही है। संंबंधित भर्ती परीक्षा का उद्देश्य बिहार राज्य में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल935 रिक्त पदों को भरना है। पहले इस परीक्षा का आयोजन जनवरी में किया जाना था, जिसका संशोधन कर अप्रैल 2026 में किया जाएगा।

 

BPSC AEDO Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

बीपीएससी बिहार राज्य में शैक्षिक प्रशासकों की भर्ती के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसका आयोजन अप्रैल में कुल 935 रिक्त पदों भरने के लिए किया जा रहा है। BPSC AEDO परीक्षा तिथि 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे देखे:

  • परीक्षा तिथि: 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026

  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 7-10 दिन पहले होगा जारी

  • परीक्षा का तरीका : ऑफलाइन लिखित परीक्षा (Objective Type)

  • परीक्षा का नाम: सामान्य भाषा, सामान्य योग्यता, सामान्य अध्ययन (General Language, General Studies, General Aptitude)

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री

BPSC AEDO Exam Date 2026 Official: ऑफिशियल नोटिस 

विज्ञापन संख्या 87/2025 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 2026 का आयोजन तीन शिफ्ट विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए नोटिस में देखें।

बीपीएससी AEDO ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड करें

BPSC AEDO Exam Date 2026: परीक्षा शेड्यूल 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार बीपीएससी AEDO परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 10-15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा का पूरा शेड्यूल नीचे टेबल में देखें:

चरण

परीक्षा तिथि और दिन

पहली 

 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

दूसरी 

(दोपहर 2:30 - शाम 4:30)

पहला चरण

14 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

पहला चरण

15 अप्रैल 2026 (बुधवार)

सामान्य योग्यता

-

दूसरा चरण

17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

दूसरा चरण

18 अप्रैल 2026 (शनिवार)

सामान्य योग्यता

-

तीसरा चरण

20 अप्रैल 2026 (सोमवार)

सामान्य भाषा

सामान्य अध्ययन

तीसरा चरण

21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

सामान्य योग्यता

 

BPSC AEDO Admit Card Date 2026

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड एग्जाम के 7 से 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। हॉल टिकट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि सहित विवरण उसमें देख सकेंगे। 

BPSC AEDO Exam Date 2026 Official: बीपीएससी परीक्षा क्या है?

बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा बिहार राज्य में शैक्षिक प्रशासकों की भर्ती के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसका आयोजन बिहार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है। AEDO का कार्य बिहार भर में शैक्षिक विकास कार्यक्रमों की योजना बनाना, उन्हें लागू करना और उनकी निगरानी करना होता है।

Check: BPSC Answer Key 2026 Out

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 26, 2026, 13:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News