This is an archived article last updated on Nov 12, 2016. The information may be outdated.

भारतीय खेल प्राधिकरण में 170 सहायक प्रशिक्षक के पदों के लिए निकली वेकेंसी

Last Updated: Nov 12, 2016, 12:46 IST

युवा मामलों व खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

भारतीय खेल प्राधिकरण में 170 सहायक प्रशिक्षक के पदों के लिए निकली वेकेंसी
भारतीय खेल प्राधिकरण में 170 सहायक प्रशिक्षक के पदों के लिए निकली वेकेंसी

युवा मामलों व खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण ने विभिन्न विषयों में सहायक प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 01 दिसबंर 2016 (शाम 6 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि: 01 दिसंबर 2016 (शाम 6 बजे तक)

पदों का विवरण

सहायक प्रशिक्षक

  • तीरंदाजी – 12 पद
  • कसरत -15 पद
  • बैडमिंटन-10 पद
  • बॉक्सिंग-18 पद
  • साइक्लिंग -10 पद
  • फुटबॉल-20 पद
  • जिम्नास्टिक्स-10 पद
  • हॉकी- 10 पद
  • जूडो- 06 पद
  • खो-खो/ कबड्डी-04 पद
  • स्विमिंग -10 पद
  • वॉलीबॉल-08 पद
  • वाटर स्पोर्ट्स -12 पद
  • रेसलिंग-15 पद
  • वेट लिफ्टिंग-10 पद

योग्यता मानदंड

शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता व अनुभव:

सहायक प्रशिक्षक: बीपीएड. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जो कि संभावत: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलूरू व गुवाहाटी या भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित स्थान पर आयोजित की जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in, nsnis.org या yas.nic.in के माध्यम से 01 दिसबंर 2016 (शाम 6 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विस्तृत अधिसूचना

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Nov 12, 2016, 12:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News