This is an archived article last updated on Sep 11, 2025. The information may be outdated.

BPSC 71st Admit Card 2025 OUT: बीपीएससी 71वीं एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी, ये रहा हॉल टिकट डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Sep 11, 2025, 10:27 IST

BPSC 71st Admit Card 2025 OUT: बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। नीचे बीपीएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक, स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

BPSC 71st Admit Card 2025 OUT
BPSC 71st Admit Card 2025 OUT

BPSC Admit Card 2025 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 6 सितंबर 2025 को 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा के दिन प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ रखना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BPSC 71st Admit Card 2025 Download Link

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करने के बाद हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। ध्यान दें, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

BPSC 71st Admit Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

BPSC 71st Prelims Exam Date 2025 क्या है?

बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 71वीं परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है। यह प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को एक ही दिन होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

Screenshot 2025-09-06 172254

BPSC Admit Card 71st - बीपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

BPSC 71वीं एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल जैसी अहम जानकारियाँ होती हैं। परीक्षा से जुड़ी बाकी डिटेल्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठन का नाम बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नाम बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025
पद उप प्रभागीय अधिकारी/सीनियर डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और अन्य पद
कुल रिक्तियां 1264
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 6 सितंबर 2025
परीक्षा तिथि 13 सितंबर 2025 (शनिवार)
परीक्षा मोड ऑफलाइन
चयन प्रक्रिया 1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2. मुख्य परीक्षा (Mains) 3. साक्षात्कार (Interview)
आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in

Bihar 71st Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना बीपीएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए लिंक “71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करें” पर क्लिक करें।

  3. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर आपका BPSC 71वीं एडमिट कार्ड 2025 दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Bihar BPSC Prelims Admit Card 2025 पर ये उल्लिखित विवरण करें चेक

बिहार बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 पर ये जानकारियां ध्यान से चेक करें:

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता/माता का नाम

    • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर

    • जन्मतिथि

    • लिंग (Gender)

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र कोड और पता

    • रिपोर्टिंग टाइम व प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 11, 2025, 10:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News