India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट डाउनलोड करने का ये है आसान तरीका

Last Updated: Feb 27, 2026, 12:03 IST

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर सर्कल-वाइज PDF के रूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपनी पहली मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि रिजल्ट कब जारी होगा और उसे कैसे डाउनलोड करें।

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 चेक करें
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 चेक करें

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 सर्कल-वाइज़ पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है, इसलिए इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ में चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज होंगे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 LIVE

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट हाइलाइट्स

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम होंगे। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, इसलिए मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपना चयन स्टेटस देख सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के नाम शामिल होंगे। बाकी खाली पदों को भरने के लिए बाद में अन्य मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। नीचे तालिका में इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 के मुख्य बिंदु दिए गए हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

इंडिया पोस्ट

पद का नाम

ग्रामीण डाक सेवक (BPM, ABPM, डाक सेवक)

भर्ती का आधार

कक्षा 10वीं के अंक

GDS रिजल्ट 2026 तिथि

मार्च 2026 (संभावित) 

आधिकारिक वेबसाइट

indiapostgdsonline.gov.in

Check: Bihar BPSC Judicial Service Vacancy 2026

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से स्टेट वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. India Post की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

  2. अपने राज्य/सर्कल पर क्लिक करें।

  3. “GDS Result 2026” लिंक खोलें।

  4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

  5. Ctrl + F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

  6. अपना नाम/रोल नंबर चेक करें और PDF सेव कर लें।

India Post GDS Result 2026 Kab Aayega? (जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कब आएगी)

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट और पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। उम्मीदवारों का चयन पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, इसलिए सभी को इसका इंतजार है। अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक मेरिट लिस्ट मार्च 2026 को जारी की जा सकती है।

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों का नाम इसमें होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

India Post GDS Result 2026 PDF Link [State-Wise]

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 हर राज्य के लिए अलग-अलग PDF प्रारूप में जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य

रिजल्ट लिंक

आंध्र प्रदेश

-

असम

-

बिहार

-

छत्तीसगढ़

-

दिल्ली

-

गुजरात

-

हरियाणा

-

हिमाचल प्रदेश

-

जम्मू और कश्मीर

-

झारखंड

-

कर्नाटक

-

केरल

-

मध्य प्रदेश

-

महाराष्ट्र

-

ओडिशा

-

पंजाब

-

राजस्थान

-

तमिलनाडु

-

तेलंगाना

-

उत्तर प्रदेश

-

उत्तराखंड

-

पश्चिम बंगाल

-

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या?

इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, सिलेक्शन प्रोसेस में ये स्टेप्स होते हैं:

  • अगर आपका रोल नंबर/नाम लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए पात्र हैं।

  • चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

  • मार्कशीट, आधार, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), फोटो, और अन्य जरूरी दस्तावेज़।

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफल होने पर फाइनल नियुक्ति होती है।

  • चयनित उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए जॉइनिंग लेटर मिलता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 09:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News