UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 530 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें Apply?
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 के तहत अप्रेंटिस के 530 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक ने विज्ञापन संख्या HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uco.bank.in पर दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अंतर्गत अप्रेंटिस के 530 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इन पदों के लिए दिनांक 14 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online
यूको बैंक अप्रेंटिस पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| यूको बैंक अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Last Date- हाइलाइट्स
यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप), दूसरे चरण में लोकल भाषा टेस्ट, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और चौथे व आखिरी चरण में मेडिकल परीक्षा (ME) शामिल है। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | यूको बैंक |
| विज्ञापन संख्या | HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| रिक्त पदों की संख्या | 530 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 14 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट (ऑब्जेक्टिव टाइप), लोकल भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uco.bank.in |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 in Hindi Eligibility Criteria
यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 01.10.2026 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी के साथ कैटेगरी वाइज 200 रुपये से 800 रुपये के बीच है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन ऊपर टेबल में दिया गया है।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूको बैंक अप्रेंटिस पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Job Opportunities सेक्शन देखें।
-
ENGAGEMENT OF APPRENTICES UNDER THE APPRENTICES ACT, 1961 ADVERTISEMENT NO: HO/HRM/RECR/2026-27/COM-02 के नीचे Click Here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.