UP Anganwadi Worker Online Form 2026: यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई

Last Updated: Feb 27, 2026, 11:26 IST

UP Anganwadi Worker Online Form 2026: यूपी के जिला शामली, बहराइच, गोरखपुर, सहारनपुर, मिर्जापुर और बलिया में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती। सभी जिलों के अनुसार अंतिम तिथि से पहले आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन।

UP Anganwadi Worker Online Form 2026
UP Anganwadi Worker Online Form 2026

UP Anganwadi Worker Online Form 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए नई भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्तियां महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए की जानी है। जिसमें यूपी के शामली, बहराइच, गोरखपुर, सहारनपुर, मिर्जापुर और बलिया जिला शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्तियां पूरी तरीके से योग्यता आधारित हैं, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों की योग्यता का आधार 12वीं पास अंकों और अन्य मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। 

UP Anganwadi Worker Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन 

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 उम्मीदवारों का चयन ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवा) योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सेवाएं प्रदान करती हैं। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

UP Anganwadi Worker Online Form 2026: जिलेवार रिक्त पदों का विवरण 

अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार जिलावार आवेदन करने के पात्र रहेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि, पदों की संख्या, जिले का नाम उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि सभी जिलों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि अलग - अलग है, जिसका महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

जिले का नाम 

पदां की संख्या 

पीडीएफ लिंक 

अंतिम तिथि 

शामली

57

क्लिक करें

8 मार्च, 2026

बहराइच 

214

क्लिक करें

9 मार्च, 2026

गोरखपुर 

15 

क्लिक करें

8 मार्च, 2026

सहारनपुर

23 

क्लिक करें

3 मार्च, 2026

मिर्जापुर

159 

क्लिक करें

27 फरवरी, 2026

बलिया

13

क्लिक करें

27 फरवरी, 2026

UP Anganwadi Worker Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, UP Anganwadi Worker Online Form 2026 पर जाएं।

  3. फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र आदि स्कैन कर अपलोड करें।

  4. मांगी गई डिटेल्स सही भरने के बाद चेक जरूर कर लें।

  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। 

Check: BPSC AEDO Exam Date 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 18:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News