This is an archived article last updated on Sep 19, 2018. The information may be outdated.

सरकारी स्टेनोग्राफर जॉब्स: जानें योग्यता, कैसे मिलेगी नौकरी, क्या है सैलरी व अन्य जानकारियां

Last Updated: Sep 19, 2018, 11:58 IST

स्टेनोग्राफर या आशुलिपिक एक पद का नाम है जिसकी जरूरत न केवल सरकारी बल्कि निजि संस्थानों में भी होती है.

सरकारी स्टेनोग्राफर जॉब्स
सरकारी स्टेनोग्राफर जॉब्स

स्टेनोग्राफर या आशुलिपिक एक पद का नाम है जिसकी जरूरत न केवल सरकारी बल्कि निजि संस्थानों में भी होती है. स्टेनोग्राफर बनने के लिए व्यक्ति को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है. टाइपिंग के साथ ही शॉर्टहेंड (लिखने की एक विधि जिसमें सामान्य लेखन की अपेक्षा तेज गति से लिखा जा सकता है. इसमें छोटे प्रतीकों का उपयोग किया जाता है.) का ज्ञान भी जरूरी है. शॉर्टहेंड हिंदी या अंग्रेजी में बोली गई वाक्यों को शॉर्टहेंड भाषा में लिखना है.

जहां एक तरफ सरकार की ओर से समय-समय पर विभिन्न मंत्रालयों और संस्थानों में स्टेनोग्राफर की रिक्तियां निकलती हैं वहीं निजि संस्थानों में भी स्टेनोग्राफर के पद पर भर्तियां की जाती हैं. कुशल स्टेनोग्राफर बनने के लिए जिस भी भाषा का स्टेनोग्राफर बनना है, उस विषय की भाषा का व्याकरण का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. इस पद का वेतन जितना आकर्षक होता है जिम्मेदारियां भी उतनी ही होती हैं. स्टेनोग्राफर पर अपने कार्यालय/संस्था के गोपनीय रिकार्ड को संभालने का दायित्व भी होता है. अपने अधिकारी के प्रति विश्वसनीय इस पद पर कार्य करना गरिमापूर्ण एवं चुनौतियों से भरा हुआ है.

हम आपको इस आलेख के माध्यम से स्टेनोग्राफर पद से सम्बन्धित सभी जानकारी से अवगत कराने का प्रयास कर रहे हैं. आइये हम अब आपको बताते हैं कुछ और बातें जो स्टेनोग्राफर पद के लिए तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए जानना आवश्यक है.

स्टेनोग्राफर के लिए क्या हो योग्यता:
स्टेनोग्राफर बनने या नौकरी में आवेदन करने के लिए आवेदक को 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है, साथ ही टाइपिंग और शॉर्टहेंड का ज्ञान होना चाहिए. हालांकि कई संस्थान स्नातक उम्मीदवारों को वरीयता देते हैं. हिंदी स्टेनोग्राफर बनने के लिए टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट तथा शॉर्टहेंड 80 शब्द प्रतिमिनट होने चाहिए वहीं अंग्रेजी स्टेनोग्राफर बनने के लिए टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट तथा शॉर्टहेंड 100 शब्द प्रतिमिनट होने चाहिए.

स्टेनोग्राफर की नौकरी में आवेदन के लिए आयु सीमा:
आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए.

स्टेनोग्राफर का वेतनमान:
स्टेनोग्राफर का वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 2600 के आस-पास होता है, लगभग 30,000 रूपये प्रति महिना. यहां ध्यान दें कि ग्रेड पे विभाग के अनुसार अलग-अगल हो सकता है.

स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया:
स्टेनोग्राफर का चयन दो चरणों में किया जाता है, जिसमें पहली लिखित परीक्षा तथा दूसरी टाइपिंग परीक्षा शामिल है.
लिखित परीक्षा- लिखित परीक्षा में सामान्यत: सामान्य ज्ञान, जनरल इंग्लिश, हिंदी, सामान्य गणित और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. आवेदक को सामान्य ज्ञान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि अधिकांश उम्मीदवारों के नंबर सामान्य ज्ञान में ही कम आते हैं.
टाइपिंग परीक्षा- लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया जाता है.

स्टेनोग्राफर बनने की तैयारी के लिए सिलेबस:

  • सामान्य ज्ञान
  • रीजनिंग
  • अंग्रेजी
  • जीके/जीएस

कहां-कहां होती है स्टेनोग्राफर की जरूरत:
राष्ट्रीय- बहुराष्ट्रीय कंपनी, कर्मचारी चयन आयोग के तहत केंद्रीय सचिवालय, विदेश सेवा, रेलवे, सशस्त्र सेना मुख्यालय, रिसर्च डिजाइन एंड स्टेंडर्ड ऑर्गनाइजेशन, चुनाव कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, बैंकिंग आदि में नियुक्ति होती है. इनके अलावा अधिवक्ताओं व सेवानिर्वत्त न्यायाधीशों के यहां और गैर सरकारी कार्यालयों में भी स्टेनोग्राफर बन सकते हैं. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भी इस पद पर नियुक्तियां प्राप्त की जा सकती हैं.

स्टेनोग्राफर बनने के लिए कर सकते हैं कोर्स भी:
-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एम.ओ.एम (आधुनिक कार्यालय प्रबंधन या मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट) के रूप में मौजूद है. इसमें शॉर्टहेंड के अलावा कंप्यूटर, टाइपिंग एवं एकाउंट से संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं.
-आईआईटी या भारतीय तकनीकी संस्थानों में भी संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं. एक वर्षीय इस कोर्स के अलावा अन्य सहायक विषय एवं टाइपिंगग कोर्स भी महत्वपूर्ण होते हैं. इन संस्थाओं में टाइपिंग गति से संबंधित परीक्षाएं भी होती हैं.
-हिंदी कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, हिंदी भवन, विष्णु दिगंबर मार्ग (आईटीओ के सामने), नई दिल्ली
-गांधी भवन, 32, छात्रा मार्ग, दिल्ली विश्वविद्वालय, (उत्तरी परिसर), दिल्ली

लेटेस्ट स्टेनोग्राफर जॉब्स:

यहां निकली है स्टेनोग्राफर पदों के लिए वेकेंसी, उठायें सैलरी 50,000 से ज्यादा

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धारवाड़ में स्टेनोग्राफर के 17 पदों के लिए निकली है वेकेंसी


CSIR-NIO में जूनियर स्टेनोग्राफर एवं अन्य पदों की निकली है वेकेंसी, जल्द करें आवेदन

 

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Aug 22, 2017, 09:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News