जानें क्यों नये 500/2000 के नोटों को नकली नही बनाया जा सकता: विशेषताएं

Nov 11, 2016, 12:39 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था में काले धन के बढ़ते हुए आकार और नकली मुद्रा के प्रचलन के कारण एक क्रांतिकारी फैसला लेते हुए पुरानी सिरीज के Rs.500 & Rs.1000 के सभी नोटों को बंद कर दिया हैं और इनके स्थान पर नये नोट जारी करने का फैसला लिया है | आइये हम इस लेख में यह जानने का प्रयास करते हैं कि नये नोटों की नक़ल करना क्यों मुश्किल होगा |

2000 रूपये के नोट के ऊपरी भाग की विशेषताएं:

Image source:http://www.india.com

1. रोशनी की विपरीत दिशा में रखकर नोट पर अंकित धातु की परत को देखने पर 2000 का संख्यात्मक रूप दिखाई देगा|
2. नोट को आँखों के सामने 45 डिग्री पर रखने पर संख्यात्मक अंक 2000 की अदृश्य छवि दिखाई देगी|
3. नोट पर संख्यात्मक अंक 2000 देवनागरी में लिखा हुआ है|
4. नोट के मध्य में महात्मा गांधी का चित्र अंकित है|
5. नोट पर छोटे-छोटे अक्षरों में "RBI"और '2000' अंकित है|
6. नोट पर अंकित सुरक्षा धागे पर 'भारत', 'RBI'और '2000' अंकित है| नोट को झुकाने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा से नीला हो जाता है|

भारत की करेंसी नोटों का इतिहास और उसका विकास

7. नोट पर गारंटी संबंधी नियम, गवर्नर के हस्ताक्षर और उनके वादे तथा भारतीय रिजर्व बैंक का प्रतीक चिन्ह दायीं ओर अंकित है|
8. नोट पर महात्मा गांधी के चित्र और 2000 का संख्यात्मक रूप वॉटरमार्क के रंग में अंकित है|
9. नोट के बाएं छोर के ऊपरी भाग और दाएं छोर के निचले भाग पर नम्बर अंकित हैं|
10. नोट के दाएं छोर के निचले भाग पर '2000' का संख्यात्मक रूप नीले और हरे रंग में अंकित है और नोट को हिलाने पर इसका रंग बदलता रहता है|
11. नोट के दाएं छोर पर अशोक स्तंभ अंकित है|
12. नोट के दाएं छोर पर क्षैतिज आयत के ऊपर '2000' का संख्यात्मक रूप उभरे हुए रूप में अंकित है|
13. नोट के दाएं तथा बाएं छोर पर 7 कोणीय रेखाएं उभरे हुए रूप में अंकित है|

2000 के नोट के दूसरे भाग की विशेषताएं:

1. नोट के बाएं छोर पर नोट की छपाई का वर्ष अंकित है|
2. नोट के बाएं छोर पर "स्वच्छ भारत मिशन" का स्लोगन और "लोगो" अंकित है|
3. नोट के मध्य में विभिन्न भाषाओं में 2000 रूपये लिखा हुआ है|
4. नोट के मध्य एवं दाएं हिस्से में मंगलयान का चित्र अंकित है|

Image source:GovtNic.In

भारत में रुपया कैसे, कहां बनता है और उसको कैसे नष्ट किया जाता है?

500 रूपये के नोट के ऊपरी भाग की विशेषताएं:

Image source:GovtNic.In

500 रूपये के नोट के ऊपरी भाग की विशेषताएं:

1. रोशनी की विपरीत दिशा में रखकर नोट पर अंकित धातु की परत को देखने पर 500 का संख्यात्मक रूप दिखाई देगा|
2. नोट को आँखों के सामने 45 डिग्री पर रखने पर संख्यात्मक अंक 500 की अदृश्य छवि दिखाई देगी|
3. नोट पर संख्यात्मक अंक 500 देवनागरी में लिखा हुआ है|
4. नोट के मध्य में महात्मा गांधी का चित्र अंकित है|
5. नोट पर छोटे-छोटे अक्षरों में "RBI"और '500' अंकित है|
6. नोट पर अंकित सुरक्षा धागे पर 'भारत','RBI'और '500' अंकित है| नोट को झुकाने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा से नीला हो जाता है|
7. नोट पर गारंटी संबंधी नियम, गवर्नर के हस्ताक्षर और उनके वादे तथा भारतीय रिजर्व बैंक का प्रतीक चिन्ह दायीं ओर अंकित है|
8. नोट पर महात्मा गांधी के चित्र और 500 का संख्यात्मक रूप वॉटरमार्क के रंग में अंकित है|
9. नोट के बाएं छोर के ऊपरी भाग और दाएं छोर के निचले भाग पर नम्बर अंकित हैं|
10. नोट के दाएं छोर के निचले भाग पर '500' का संख्यात्मक रूप नीले और हरे रंग में अंकित है और नोट को हिलाने पर इसका रंग बदलता रहता है|
11. नोट के दाएं छोर पर अशोक स्तंभ अंकित है|
12. नोट के दाएं छोर पर क्षैतिज गोल घेरे के ऊपर '500' का संख्यात्मक रूप उभरे हुए रूप में अंकित है|
13. नोट के दाएं तथा बाएं छोर पर 5 कोणीय रेखाएं उभरे हुए रूप में अंकित है|

500 के नोट के दूसरे भाग की विशेषताएं:

Image source:GovtNic.In

1. नोट के बाएं छोर पर नोट की छपाई का वर्ष अंकित है|
2. नोट के बाएं छोर पर "स्वच्छ भारत मिशन" का स्लोगन और "लोगो" अंकित है|
3. नोट के मध्य में विभिन्न भाषाओं में 500 रूपये लिखा हुआ है|
4. नोट के मध्य एवं दाएं हिस्से में लालकिला का चित्र अंकित है|
5. नोट के दाएं छोर के ऊपरी हिस्से पर देवनागरी में संख्यात्मक अंक 500 लिखा हुआ है|

भारतीय रिज़र्व बैंक ने पुराने नोटों में की गयी गलतियों से सबक लेते हुए नये नोटों में वे सभी फीचर्स डालने का प्रयास किया जिससे कि इन नोटों को नकली न बनाया जा सके |

जानें 500/1000 के नोट बंद होने पर आम जनता को होने वाले सीधे फायदे और नुकसान

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News