"भारत में प्रथम (विविध): सूची 1" में उन व्यक्तियों, घटनाओं, संस्थाओं एवं स्थानों का वर्णन किया गया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से भारतीय समाज को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया था| इस सूची में शामिल व्यक्तियों, घटनाओं, संस्थाओं एवं स्थानों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त सफलता भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिला था|
भारत में प्रथम (विविध)
क्र.सं | भूमिका/योगदान | नाम |
1 | एशिया में जेट विमान का प्रयोग करने वाली पहली वायु सेना | भारतीय वायु सेना |
2 | पहली मुद्रित पुस्तक की भाषा | तमिल |
3 | भारत में पहली जनगणना | 1871 |
4 | भारत में पहले सिनेमाघर के निर्माता | जे. एफ. मदन (कोलकाता 1907 में) |
5 | पहली पूर्ण टेक्नीकलर फिल्म | झांसी की रानी |
6 | पहला संविधान संशोधन | 1950 |
7 | देश भर में पहली बार कृषि आधारित जनगणना | 1970-71 |
8 | भारत में सबसे पहला अंग्रेजी अखबार | बंगाल गजट |
9 | सबसे पहला फिल्म केन्द्र | नंदन (कोलकाता) |
10 | पूर्ण रूप से महिला कलाकारों वाली पहली फिल्म के साथ | मराठी फिल्म बिन्धस्त |
11 | पहली पंचवर्षीय योजना की शुरूआत | 1951 |
12 | पहला आम चुनाव | 1952 |
13 | भारत में पहली पनबिजली परियोजना | शिवसमुद्रम परियोजना (शुरूआत 1902 में कावेरी नदी पर) |
14 | महिला अदालत की स्थापना करने वाला पहला भारतीय राज्य | आंध्रप्रदेश |
15 | दूसरे देश के सहयोग से बनी पहली | नल-दमयंती |
16 | पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान | जामनगर |
17 | एशिया की पहली चांदनी युक्त पशुघर | नेहरू प्राणी उद्यान, हैदराबाद में स्थित |
18 | पहले नवोदय विद्यालय की स्थापना | नवेगांव-खैरी (नागपुर में) |
19 | सर्वप्रथम डाक टिकट की शुरूआत | 1852 में (कराची में) |
20 | पहली प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना | 1556 में, गोवा में (पुर्तगालियों द्वारा स्थापित) |
21 | पहली रेलवे लाईन की शुरूआत | 16 अप्रैल, 1853 ( मुंबई और ठाणे के बीच) |
22 | भारत में सबसे पहले रूपए को ढ़ालने का कार्य | 1542 में (शेरशाह सूरी के शासनकाल के दौरान ढ़ाला गया) |
23 | भारत में निर्मित सबसे पहला जहाज | जल उषा (विशाखापत्तनम शिपयार्ड में निर्मित एवं 1948 में कमीशन प्राप्त) |
24 | भारत की पहली मूक फीचर फिल्म | पुण्डलिक |
25 | पहला सौर श्मशान स्थल | वलसाड, गुजरात में (प्रस्तावित) |
उपरोक्त वर्णित “भारत में प्रथम (विविध): सूची 1” प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं (जैसे UPSC-prelims, SSC, State Services, NDA, CDS, Railways और Bank आदि) हेतु सामान्य ज्ञान की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation